जापान ने सिंहासन के पहले उत्तराधिकारी की औपचारिक घोषणा की

जापान ने सिंहासन के पहले उत्तराधिकारी की औपचारिक घोषणा की

IANS News
Update: 2020-11-09 10:01 GMT
जापान ने सिंहासन के पहले उत्तराधिकारी की औपचारिक घोषणा की
हाईलाइट
  • जापान ने सिंहासन के पहले उत्तराधिकारी की औपचारिक घोषणा की

टोक्यो, 9 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के राजकुमार (क्राउन प्रिंस) अकिशिनो को एक पारंपरिक समारोह में औपचारिक रूप से क्राइसेंथेमम सिंहासन का पहला उत्तराधिकारी घोषित कर दिया गया। हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण यह समारोह महीनों की देरी के बाद हुआ है।

द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अकिशिनो के लिए शाही उत्तराधिकार के लिए की जाने वाले पारंपरिक रिक्कोशी नो री संस्कार के साथ संस्कारों की श्रृंखला भी समाप्त हुई। मई 2019 में उनके 86 वर्षीय पिता सम्राट अकिहितो ने पद छोड़ दिया था और उसके बाद अकिशिनो के बड़े भाई सम्राट नारुहितो को सिंहासन पर बैठाया गया था। पिछले 200 सालों में अकिहितो पहले जापानी सम्राट हैं, जिन्होंने अपना पद छोड़ा।

इंपीरियल पैलेस में हुए रविवार के समारोह के दौरान सम्राट नारुहितो ने जापान और दुनिया के लोगों के लिए सिंहासन की कतार में पहले उत्तराधिकारी के रूप में अकिशिनो के नाम की घोषणा की।

जापान टाइम्स ने 54 वर्षीय अकिशिनो के हवाले से कहा, मैं क्राउन प्रिंस के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए अपने सभी कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा।

समारोह में उनकी पत्नी क्राउन प्रिंसेस किको भी शामिल हुईं। समारोह पहले 19 अप्रैल को होना था लेकिन जापानी शासन द्वारा स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर आपातकाल की स्थिति घोषित करने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।

प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने अकिशिनो को बधाई देते हुए कहा, लोगों के मन में यह देखने के बाद क्राउन प्रिंस और क्राउन राजकुमारी को लेकर श्रद्धा बढ़ गई है कि कैसे उन्होंने लोगों के साथ बातचीत में दया दिखाई है ..

1947 के इम्पीरियल हाउस कानून के अनुसार, पैतृक उत्तराधिकारी की कतार में केवल पुरुष सदस्य ही शामिल होकर सिंहासन पर बैठ सकते हैं। सम्राट नारुहितो के बाद तीन संभावित उत्तराधिकारी - अकिशिनो, उनके 14 वर्षीय बेटे प्रिंस हिसाहितो और सम्राट के चाचा प्रिंस हिताची ही हैं।

एसडीजे-एसकेपी

Tags:    

Similar News