जापान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान, 9 लोगों की मौत, 12 लाख लोग प्रभावित
जापान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान, 9 लोगों की मौत, 12 लाख लोग प्रभावित
- 216 किलोमीटर के रफ्तार से चल रही है हवाएं।
- जापान में तूफान टाइफून जेबी का कहर।
- मौसम विज्ञान एजेंसी ने जारी की भारी बारिश और तूफान की चेतावनी।
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के तोकुशिमा में बीते 25 सालों में अब तक के सबसे भीषण तूफान जेबी ने दस्तक दी है। अब तक इस तूफान में नौ लोगों की मौत हो गई है। जापान सरकार ने करीब 12 लाख लोगों को घर खाली करने के लिए कहा है। तूफान की वजह से 600 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई है। आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि ओसाका के कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे तीन हजार लोगों को नाव के जरिए बचाया गया। जापान की दो बड़ी विमानन कंपनियों ऑल निप्पन एयरवेज कंपनी लिमिटेड 289 और जापान एयरलाइंस कंपनी ने 180 उड़ानें रद्द की हैं।
Typhoon Jebi also knocked down a huge tree in North Campus, busting in one of of the windows. #Typhoon21 #HokkaidoUniversity pic.twitter.com/NjaLK7nkEI
— Katrina Alaimo (@KatrinaAlaimo) September 5, 2018
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक तूफान जेबी के चलते 216 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को एजेंसी ने पूर्वी और पश्चिमी जापान दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश होने और तेज हवाओं के चलने की चेतावनी दी है और लोगों से बाढ़ संभावित जगहों और भूस्खलन संभावित जगहों पर सावधानी बरतने के लिए कहा है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के एक अन्य अधिकारी ने कहा है कि तूफान को बेहद शक्तिशाली माना जा रहा है। 1993 के बाद से जापान में इस तरह के तूफान ने दस्तक ने दी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक अगले 24 घंटो में जापान में 500 मिलीमीटर और पश्चिम जापान में 400 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। जापान के परिवहन मंत्रालय ने टोकाइडो शिंकनसेन और सान्यो शिंकनसेन बुलेट ट्रेन लाइनों को रेलवे ऑपरेटरों द्वारा बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रमुख राजमार्गो के कुछ हिस्सों को भी बंद कर दिया गया है। ओसाका और हिरोशिमा के बीच लोकल हाई स्पीड ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं।
It was so huge typhoon, so I could not reach to Awaji island yesterday.#typhoon21 #Kobe pic.twitter.com/YWuMYZtYZp
— Ryuta Uraki (@RyutaUraki) September 4, 2018
हर तरफ तबाही का मंजर
इस तूफान को जापान का अब तब का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। 216 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के बीच सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। ओसाका खाड़ी के पास पुल पर से जा रहा टैंकर हवाओं में उड़ता हुआ क्षतिग्रस्त हो गया है।तूफ़ान की वजह से क्योटो शहर के रेलवे स्टेशन की छत ढह गई है। तूफान प्रभावित इलाकों में तेज बारिश हो रही है। तूफान के कारण कई घरों की छतें उड़ गईं और सड़क पर चलते भारी वाहन तिनके की तरह पलट गए। करीब पौने दो लाख घरों में बिजली चली गई है। तूफान के कारण हुए हादसों में अभी तक 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 160 से ज्यादा जख्मी हो गए।
Scenes of #Typhoon21 a.k.a. #TyphoonJebi, leaving destruction in its wake. The strongest typhoon to hit Japan in the last 25 years. pic.twitter.com/lT1vFLGIgK
— mrbrown (@mrbrown) September 5, 2018