Shinzo Abe Resign: जापान के पीएम शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ कारणों से छोड़ा पद

Shinzo Abe Resign: जापान के पीएम शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ कारणों से छोड़ा पद

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-28 08:32 GMT
Shinzo Abe Resign: जापान के पीएम शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ कारणों से छोड़ा पद

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जापान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आबे ने अपने खराब स्वास्थ्य के चलते पद छोड़ा है। सेहत खराब होने के कारण आबे पिछले एक सप्ताह में दो बार अस्पताल जा चुके हैं।

शुक्रवार को आबे ने आधिकारिक रूप से अपने पद से इस्‍तीफे का ऐलान किया है। बताया जा रहा है, पिछली बार जब आबे हॉस्पिटल गए थे तब वह करीब 7 घंटे तक वहां रहे। उनका कार्यकाल सितबंर 2021 तक है। बता दें कि, यह दूसरी बार है जब स्वास्थ्य कारणों से आबे को अपना पद छोड़ना पड़ा है इससे पहले उन्होंने 2007 में एक साल तक ऑफिस में रहने के बाद अपना पद छोड़ा था वो दूसरी बार 2012 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटे।

गौरतलब है कि, पिछले सोमवार को ही शिंजो आबे ने अपने कार्यकाल के 8 साल पूरे किए, जिसके बाद वो जापान में सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले शख्स बन गए। उनका यह कार्यकाल सितंबर 2021 तक का है।

 

Tags:    

Similar News