यूएस राष्ट्रपति की रेस में शामिल हुईं कमला हैरिस, जानिए कौन हैं

यूएस राष्ट्रपति की रेस में शामिल हुईं कमला हैरिस, जानिए कौन हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-21 14:43 GMT
यूएस राष्ट्रपति की रेस में शामिल हुईं कमला हैरिस, जानिए कौन हैं
हाईलाइट
  • कमला ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले दो साल में देश के साथ काफी अन्याय किया है।
  • कमला ने सोमवार को खुद इसकी घोषणा की।
  • कमला हैरिस यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो गई हैं।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। कैलिफॉर्निया की सीनेटर कमला हैरिस यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो गई हैं। कमला ने सोमवार को खुद इसकी घोषणा की। कमला ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो साल में देश के साथ काफी अन्याय किया है। कमला ने कहा कि इसके खिलाफ लड़ने का समय आ गया है। इसके लिए कमला ने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है। 

 

 

हैरिस ने वीडियो में अपने समर्थकों से अमेरिका के बेहतर भविष्य के लिए उनके साथ जुड़ने का आग्रह किया है। हैरिस ने कहा, न्याय, समानता, स्वतंत्रता, समानता, यह सिर्फ शब्द नहीं हैं। यह हम अमरीकियों के लिए एक वैल्यू है, एक भावना है, जिसके लिए हम जीते हैं। हालांकि इस सरकार की करतूतों की वजह से यह सब रिस्क पर हैं।

डेमोक्रेटिक कैलिफोर्निया की इस सीनेटर ने कहा, इस देश का भविष्य आप नागरिकों पर निर्भर है। लाखों लोग अमेरिके की दबी हुई आवाज को फिर से जगाने के लिए आवाज उठा रहे हैं। यही कारण है कि मैं यूएस के राष्ट्रपति पद के लिए अपना नाम घोषित करती हूं। मैं उन आवाजों को उठाने और सभी लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर रही हूं। 

कमला के पिता जमैका के रहने वाले हैं, जबकि मां भारतीय अप्रवासी हैं। वह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए नामंकित करने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल होने वाली इंडियन-अमेरिकी मूल की पहली महिला भी हैं। हालांकि डेमोक्रेट पार्टी की ओर से नामंकित करने वाली वह तीसरी महिला हैं। इससे पहले डेमोक्रेटिक की ही एलिजाबेथ वॉरेन (मैसाचुसेट्स) और न्यूयॉर्क की कर्स्टन गिलिब्रैंड ने भी अपने-अपने नामों का ऐलान किया था।

डेमोक्रेट पार्टी के सहयोगियों का मानना ​​है कि एक प्रोसिक्यूटर के रूप में कमला का जीवन काफी अच्छा रहा है। अल्मेडा काउंटी में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। कमला ने वहां होमिसाइड, गुंडागर्दी और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ खूब काम किया है। सहयोगियों का मानना है कि उनका यही काम उन्हें अमेरिकी लोगों का सपोर्ट जुटाने में मदद करेगा।

हैरिस अपने चुनाव अभियान की शुरुआत साउथ कैरोलिना के बाल्टीमोर से करेंगी। उनके अभियान की थीम "कमला हैरिस फॉर द पीपुल" रखा गया है। जुआन रोड्रिगेज कमला के कैम्पेन मैनेजर नियुक्त किए गए हैं। जुआन ने ही कमला को 2016 में कैलिफॉर्निया में हुए सीनेट चुनाव में जीत दिलाई थी। वहीं कमला हैरिस की बहन माया हैरिस उनके कैम्पेन चेयर की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा शॉन क्लेग और एस स्मिथ उनके स्ट्रैट्जिस्ट की भूमिका निभाएंगे। 

ऐसा कहा जा रहा है कि कमला को यूएस में अफ्रीकी अमेरिकन लोगों का सपोर्ट प्राप्त है। अफ्रीकी अमेरिकन लोगों ने ही 2016 में हिलेरी क्लिंटन को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2008 और 2012 राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा की जीत में भी उन्होंने काफी योगदान दिया था। 2008 चुनाव के दौरान ओबामा के कम्यूनिकेशन स्ट्रट्जिस्ट रह चुके डैन पैफर ने कहा कि कमला हैरिस पेपर पर डेमोक्रेट की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सीधे नॉमिनेट होने की सारी खूबियां हैं। हालांकि अक्सर ऐसा कहा जाता है कि कागज पर सबसे अच्छा होना ही सबकुछ नहीं होता। 


 

Similar News