दुनिया के 29 देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट लैम्बडा, WHO ने कहा- हो सकता है और खतरनाक

दुनिया के 29 देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट लैम्बडा, WHO ने कहा- हो सकता है और खतरनाक

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-18 17:50 GMT
दुनिया के 29 देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट लैम्बडा, WHO ने कहा- हो सकता है और खतरनाक
हाईलाइट
  • 29 देशों में फैला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट
  • WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में लेबल किया
  • यह वैरिएंट खतरनाक हो सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां दुनिया के कई देश कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से निपटने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं 29 देशों में कोरोना का नया वैरिएंट फैल चुका है। कोरोना का इस वैरिएंट को लैम्ब्डा नाम दिया गया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस वैरिएंट को वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट" (वीओआई) के रूप में लेबल किया गया है। यह वैरिएंट खतरनाक हो सकता है। स्वास्थ्य संगठन इस ट्रैक कर रहे हैं। अभी तक इस वैरिएंट को लेकर ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिससे ये साबित हो कि यह पब्लिक हेल्थ के लिए एक गंभीर खतरा है।

डब्ल्यूएचओ के साप्ताहिक बुलेटिन में बताया गया है कि लैम्ब्डा वैरिएंट सबसे पहले पेरू में खोजा गया था। तब से अब तक ये दुनिया के 29 देशों में फैल चुका है, ज्यादातर अर्जेंटीना और चिली सहित लेटिन अमेरिका में। पेरू के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अप्रैल 2021 से लेकर अबतक 81 फीसदी संक्रमित मामलों में यही वैरिएंट पाया गया है। वहीं चिले में पिछले 60 दिनों में दर्ज किए गए मामलों के 32 फीसदी केसों में कोविड-19 का नया वैरिएंट पाया गया। इसके अलावा अर्जेंटीना और इक्वाडोर में भी कोरोना के नए वैरिएंट के कई मामले मिले हैं। WHO ने कहा कि लैम्ब्डा वैरिएंट कई म्यूटेशन कैरी करता है। ये संक्रमण क्षमता को भी बढ़ा सकता है। 

Tags:    

Similar News