लेबनान ने 337 प्राचीन कलाकृतियां इराक को लौटाई

प्राचीन संस्कृति लेबनान ने 337 प्राचीन कलाकृतियां इराक को लौटाई

IANS News
Update: 2022-02-07 04:30 GMT
लेबनान ने 337 प्राचीन कलाकृतियां इराक को लौटाई
हाईलाइट
  • मेसोपोटामिया में सभ्यताओं के विभिन्न युग

डिजिटल डेस्क, बेरूत। लेबनान के संस्कृति मंत्रालय ने इराक को 337 प्राचीन कलाकृतियां सौंपी हैं, जो वर्षो से एक निजी लेबनानी संग्रहालय में प्रदर्शित की जा रही थीं। ये जानकारी नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने दी।
एनएनए ने कहा कि संस्कृति मंत्री मोहम्मद मुर्तदा ने रविवार को लेबनान में इराकी राजदूत हैदर शिया अल-बराक को बेरूत के राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित एक समारोह के दौरान वस्तुओं को वापस कर दिया। अल-बराक ने समारोह में कहा, हम 337 कलाकृतियों को सौंपने का जश्न मना रहे हैं जो मेसोपोटामिया में सभ्यताओं के विभिन्न युगों के हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में दशकों के युद्ध के दौरान इराक के कई पुरावशेषों की विदेशों में तस्करी की गई थी।

 

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News