चीनी संस्कृति को बढ़ावा दे रहा लंदन स्थित कन्फ्यूशियस अकादमी

चीनी संस्कृति को बढ़ावा दे रहा लंदन स्थित कन्फ्यूशियस अकादमी

IANS News
Update: 2019-10-08 15:00 GMT
चीनी संस्कृति को बढ़ावा दे रहा लंदन स्थित कन्फ्यूशियस अकादमी

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ष 2005 में ब्रिटेन के लंदन में कन्फ्यूशियस अकादमी स्थापित हुई थी, जिसने स्थानीय लोगों में चीनी संस्कृति के प्रसार की भरसक कोशिश की है।

लंदन कन्फ्यूशियस अकादमी के कुलपति, चीन से गए प्रोफेसर हो ई लींग के अनुसार, अकादमी ने बड़े पैमाने पर क्रॉस-रीजनल रिसर्च करने के साथ-साथ अकादमिक व्याख्यान और मंचों का आयोजन किया है। अभी तक आयोजित अकादमिक व्याख्यान में कन्फ्यूशियसवाद, कन्फ्यूशियस शिक्षा दर्शन, छींग राजवंश का अध्ययन, और आधुनिक चीनी साहित्य में ब्रिटिश आधुनिकवाद का विकास शामिल है। जिनका स्थानीय लोगों में व्यापक स्वागत किया गया है।

अकादमिक व्याख्यान के अतिरिक्त अकादमी ने लंदन में चीनी भाषा कॉर्नर जैसी सांस्कृतिक अनुभव गतिविधि का आयोजन किया है। सप्ताह में दो बार आयोजित चीनी भाषा कॉर्नर में आम तौर पर चालीस-पचास लोगों की भागीदारी होती रही है। चीन के नेशनल-डे के मौके पर लंदन कन्फ्यूशियस अकादमी कुछ विशेष गतिविधियां भी आयोजित करती है। साथ ही अकामदी छात्रों में चीनी भाषा परीक्षा प्रशिक्षण का गठन भी करती है। भविष्य में दोनों देशों के छात्रों और अध्यापकों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Similar News