कंधार में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, 43 सैनिकों की मौत 

कंधार में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, 43 सैनिकों की मौत 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-19 08:26 GMT
कंधार में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, 43 सैनिकों की मौत 

डिजिटल डेस्क, कंधार। बुधवार को अफगानिस्तान के कंधार में सेना के कैंप पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 43 अफगान सैनिकों के मारे जाने की खबर है। माना जा रहा है कि यह आत्मघाती हमला आतंकी संगठन तालिबान ने किया है। अफगानिस्तान अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सेना के कैंप पर बुधवार को आतंकी 2 गाड़ियों से अन्दर घुस आए थे। जिसके बाद दोनों गाड़ियों को बम से उड़ा दिया गया, जिससे 43 सैनिकों की मौत हो गई। अफगान सैनिकों पर अब तक का यह तीसरा बडा आतंकी हमला है। हमले के तुरंत बाद कुख्यात आतंकी संगठन तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। तालिबान ने पत्रकारों को भेजे मैसेज में अफगान सेना के 60 सैनिकों की हत्या का दावा किया है। सेना का कहना है कि उसने भी 10 आतंकी मार गिराए हैं।

सेना के प्रवक्ता दौलत बजीर ने बताया कि दक्षिण कंधार में स्थित सेना के कैंप पर देर रात आतंकी दो गाड़ियों से कैंप में घुस आए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को कार समेत बम से उड़ा लिया। इस घटना में 43 सैनिकों की मौत हो गई। 9 लोग घायल हुए और 6 सैनिक लापता हैं। 10 आतंकी भी मारे गए हैं, तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

मंगलवार को भी हुआ था हमला 
अफगानिस्तान में मंगलवार को हुए दो हमलों में 80 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ये हमले पक्तिया और गजनी में हुए। अफगान सरकार के आधिकारीक प्रवक्ता ने इसे इस साल का सबसे बड़ा आतंकी हमला करार दिया था। तालिबान ने इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली थी। पाकिस्तान की सरहद से लगे पक्तिया के दक्षिणी हिस्से में हुए धमाके में 41 लोगों की मौत हुई थी, इसमें 21 पुलिसकर्मी और 20 आम नागरिक शामिल थे। पक्तिया की राजधानी गार्देज में हुआ। यह हमला पुलिस कम्पाउंड को टार्गेट कर किया गया था। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हुए  इस हमले में तालिबान ने दो काम बम धमाके किए। इस हमले में 48 पुलिसकर्मी और 110 आम नागरिक भी घायल हुए थे। जब से अफगानिस्तान में अमेरिका की नाटो सेना का हस्तक्षेप बढ़ा है, तब से ही तालिबान लगातार सेना और पुलिस को टारगेट करके हमले कर रहा है।

Similar News