ज्यादा देशों को मिले अंतरिक्ष तकनीक का फायदा : चीनी अंतरिक्ष अधिकारी

ज्यादा देशों को मिले अंतरिक्ष तकनीक का फायदा : चीनी अंतरिक्ष अधिकारी

IANS News
Update: 2019-12-10 18:01 GMT
ज्यादा देशों को मिले अंतरिक्ष तकनीक का फायदा : चीनी अंतरिक्ष अधिकारी

बीजिंग, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षा के लिए एशिया और प्रशांत (चीन में) क्षेत्रीय केंद्र (संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध) की परिषद का चौथा सम्मेलन और इस केंद्र की स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ से जुड़ी गतिविधि सोमवार को पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के प्रमुख चांग खच्येन ने सम्मेलन में आशा जतायी कि आदान-प्रदान और संपर्क को लगातार मजबूत करते हुए सहयोग का नया नमूना स्थापित किया जाएगा, सहयोग का दायरा विस्तृत किया जाएगा, ताकि अंतरिक्ष तकनीक का फायदा ज्यादा देशों और जनता को मिल सके।

चीन में संयुक्त राष्ट्र के अधीनस्थ अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षा के लिए एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना 2014 में हुई, जो एशिया और प्रशांत क्षेत्र में प्रथम सरकारों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षा से जुड़ी क्षेत्रीय संस्था है। पिछले पांच सालों में इस केंद्र ने विज्ञान तकनीक और शिक्षा के माध्यम से संसाधन को साझा किया। रिमोट सेंसिंग और भौगोलिक सूचना प्रणाली, उपग्रह संचार, वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली, लघु उपग्रह प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष कानून व नीति पांच क्षेत्रों में 24 विकासशील देशों के कुल 237 छात्रों को पोस्ट-ग्रेजुएट और पीएचडी का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसी दौरान केंद्र ने 20 से अधिक अल्पकालिक प्रशिक्षण कक्षाएं खोलकर 64 देशों से आए करीब एक हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया।

जानकारी के अनुसार, पिछले 5 सालों में एशिया प्रशांत क्षेत्रीय केंद्र में 9 सदस्य देश और 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संगठन, अंतरिक्ष संस्थाएं और कंपनियां शामिल हो चुके हैं, जिसने एशिया प्रशांत क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिक सहयोग के लिए महत्वपूर्ण समर्थन किया है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News