म्यांमार में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 48 हुई, कई घर तबाह

म्यांमार में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 48 हुई, कई घर तबाह

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-11 07:28 GMT
म्यांमार में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 48 हुई, कई घर तबाह
हाईलाइट
  • लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में सैनिकों को तैनात किया गया है

डिजिटल डेस्क, यांगून। म्यांमार के एक शहर में भूस्खलन से कई घरों के ध्वस्त होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। आपातकालीन टीमें रविवार को भी मलवों में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रयास कर रही हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को मोन राज्य के पाउंग शहर में घटित हुई।

अग्निशमन विभाग ने कहा कि 48 शव बरामद किए जा चुके हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है। मलवे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दर्जनों बुल्डोजरों और अन्य भारी मशीनों को लगाया गया है। पूरा अभियान केंद्रीय मंत्री की निगरानी में है।

इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में नजदीकी गांव के लोग बाहर की दुनिया से कट गए हैं, और वे मदद का इंतजार कर रहे हैं। ऊपर से आए मलबे ने रास्तों को बंद कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारी मानसूनी बारिश के कारण देशभर में लगभग 38,000 लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षिथ स्थानों की ओर जाना पड़ा है।

Tags:    

Similar News