नेपाल : भूस्खलन में 9 की मौत, 22 लापता

नेपाल : भूस्खलन में 9 की मौत, 22 लापता

IANS News
Update: 2020-09-13 11:01 GMT
नेपाल : भूस्खलन में 9 की मौत, 22 लापता
हाईलाइट
  • नेपाल : भूस्खलन में 9 की मौत
  • 22 लापता

काठमांडू, 13 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में रविवार को भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में में करीब नौ लोग मारे गए, जबकि अन्य 22 लापता हो गए हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

सिंधुपालचौक के जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) में मुख्य जिला अधिकारी उमेश कुमार ढकाल ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, भूस्खलन के मलबे से नौ शव बरामद किए गए हैं जबकि लापता लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

डीएओ के अनुसार, भारी बारिश के कारण भूस्खलन तड़के करीब 4 बजे हुआ।

ढकाल ने कहा, एक भूस्खलन ने बरहबिसे नगरपालिका में ऊपरी और निचली ओर दो बस्तियों को बहा दिया, जबकि एक अन्य भूस्खलन ने अगली बस्ती को क्षतिग्रस्त कर दिया।

डीएओ के अनुसार, भूस्खलन से 19 घर पूरी तरह से जलमग्न हो गए, जबकि कई अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

ढकाल ने कहा, भूस्खलन के बाद कुल 222 परिवारों को पुनर्वास की तत्काल आवश्यकता है।

नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि चीन की सीमा से लगे सिंधुपालचौक जिले में साल 2015 में आए घातक भूकंप के बाद से भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना रहता है।

भूकंप में नेपाल के सिंधुपालचौक में सबसे अधिक लोग हताहत हुए थे, वहीं कुल 9,000 लोग मारे गए थे।

ढकाल ने कहा, भूकंप के बाद लंबे समय तक भूस्खलन की चपेट में आने से बरहबिसे इलाके की भूगर्भीय स्थिति संवेदनशील हो गई है। वहीं भारी बारिश ने इस खतरे को और बढ़ा दिया है।

एमएनएस/आरएचए

Tags:    

Similar News