यहां बंद हुए मोदी सरकार के 200, 500 और 2000 के नए नोट

यहां बंद हुए मोदी सरकार के 200, 500 और 2000 के नए नोट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-14 04:12 GMT
हाईलाइट
  • 100 का नोट ही मान्य रहेगा
  • 200
  • 500
  • 2000 पर लगा बैन
  • नेपाल ने बंद किया भारतीय मुद्रा का प्रचलन

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। मोदी सरकार ने देश में नोटबंदी का ऐलान कर पुराने 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिया था। अब भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने भी भारतीय मुद्रा के चलन पर रोक लगा दी है। नेपाल सरकार ने तत्काल प्रभाव से 100 रुपये से अधिक के भारतीय नोटों के चलन पर रोक लगा दी है। नेपाल की कैबिनेट ने इस पूरे देश में लागू करने का आदेश दिया है। नेपाल के एक प्रमुख अखबार के मुताबिक, सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अब 200, 500 और 2000 के नोट अपने पास ना रखें। सिर्फ 100 रूपया का नोट ही प्रचलन में रहेगा। 

गौरतलब है कि भारत में जब नोटबंदी हुई थी, तब नेपाल में बड़ी मात्रा में 500 और 1000 के पुराने नोट थे। जिसके कारण वो नोट वहां पर ही अटक गए थे। इसी समस्या को देखते हुए नेपाल में अब बड़े नोटों के इस्तेमाल पर ही रोक लगा दी है। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि भारतीय मुद्रा नेपाल देश ममें आसानी से चलती है। नेपाल के कई बैकों में सैकड़ों करोड़ के पुराने नोट फंसे हुए थे, जो वापस नहीं हो पाए थे। बता दें कि 8 नवंबर, 2016 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 500 और 1000 रुपए के नोटों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद जैसे भारत की राजनीति में भूचाल-सा आ गया था। आम आदमी से लेकर बड़े कारोबारी तक हर कोई हैरान था। 

Similar News