भारत-नेपाल विवाद: नेपाल की संसद में संशोधन बिल पेश, नए नक्शे में भारत के तीन हिस्से

भारत-नेपाल विवाद: नेपाल की संसद में संशोधन बिल पेश, नए नक्शे में भारत के तीन हिस्से

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-31 09:04 GMT
भारत-नेपाल विवाद: नेपाल की संसद में संशोधन बिल पेश, नए नक्शे में भारत के तीन हिस्से

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। भारत-नेपाल विवाद के बीच आज (रविवार) नेपाल सरकार ने नए राजनीतिक नक्शे के संबंध में संविधान संशोधन बिल संसद में पेश किया। नेपाल की कानून मंत्री शिवमाया तुंबाहंफे ने नए नक्शे के संबंध इस बिल को संसद पटल पर रखा। नए बिल में भारत के तीन हिस्सों का जिक्र किया गया है। इस नए नक्शे में भारत के तीन इलाकों लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा शामिल हैं।

शिवमाया तुंबांगफे ने जो बिल संसद में पेश किया, उसमें नेपाल कोट-ऑफ-आर्म्स में नए मानचित्र को शामिल करने जा रहा है, जिसके लिए संविधान की अनुसूची 3 में संशोधन करना आवश्यक है। सदन में बिल पेश होने के बाद इस पर विचार विमर्श किया जाएगा। दोनों सदनों से बिल के पास होने के बाद राष्ट्रपति इस पर हस्ताक्षर करेंगे। 

बता दें कि दोनों देशों के बीच विवाद उस राजनीतिक नक्शे को लेकर शुरू हुआ है, जिसमें नेपाल सरकार ने भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा क्षेत्र को शामिल किया है। नेपाल कैबिनेट की बैठक में भूमि संसाधन मंत्रालय ने नेपाल का यह संशोधित नक्शा जारी किया था। इस नक्शे पर भारत सरकार ने कड़ी अपत्ति जताई है। जब नेपाल ने अपने नए राजनीतिक नक्शे में भारतीय क्षेत्र को अपना हिस्सा बताया था तभी भारत की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि नेपाल को भारत की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News