दुबई में जॉगर से छेड़छाड़ में प्रवासी भारतीय को जेल

दुबई में जॉगर से छेड़छाड़ में प्रवासी भारतीय को जेल

IANS News
Update: 2020-09-27 10:01 GMT
दुबई में जॉगर से छेड़छाड़ में प्रवासी भारतीय को जेल
हाईलाइट
  • दुबई में जॉगर से छेड़छाड़ में प्रवासी भारतीय को जेल

दुबई, 27 सितंबर (आईएएनएस)। दुबई में जॉगिंग कर रही एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक प्रवासी भारतीय को छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को दुबई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दावा किया कि आरोपी ने महिला को उस वक्त अनुचित तरीके से छुआ, जब वह जून में बुर दुबई में अपने आवास के पास व्यायाम कर रही थी।

अदालत ने आरोपी को जेल पूरी करने के बाद निर्वासित करने का भी आदेश दिया।

दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने प्रवासी पर यौन शोषण और अवैध शराब के सेवन का आरोप लगाया है।

एसडीजे/एसजीके

Tags:    

Similar News