हाफिज सईद ने फिर उगला जहर, खालिस्तान आंतकियों का किया समर्थन

हाफिज सईद ने फिर उगला जहर, खालिस्तान आंतकियों का किया समर्थन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-17 17:20 GMT
हाफिज सईद ने फिर उगला जहर, खालिस्तान आंतकियों का किया समर्थन

डिजिटल डेस्क, लाहौर। इस समय पूरी दुनिया आंतक से जूझ रही है। मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी और आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। इस बार उसने खालिस्तान के जरिए भारत को उकसाने की कोशिश की है। हाफिज सईद भारत के पंजाब में आंतक फैलाने की फिराक में है। हाफिज सईद और खालिस्तान आंतकी सरगना गोपाल सिंह चावला एक मंच पर दिखे हैं। यह भारत समेत पूरी दुनिया के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। हाफिज सईद और गोपाल सिंह की इन तस्वीरों ने य़ह पुख्ता कर दिया है कि पाकिस्तान अब पूरी तरह से आतंकीस्तान में तब्दील हो गया है।

पाकिस्तान से ऑपरेट जैश-ए-मोहम्मद, जमात-उद-दावा जैसे आंतकी संगठन खालिस्तान आंतकियों का सपोर्ट कर रहे हैं। पहली तस्वीर में आंतकी हाफिज सईद और खालिस्तान आंतकी गोपाल सिंह चावला एक साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि वैशाखी के दिन गोपाल सिंह चावला के आदेश पर सिख तीर्थ यात्रियों को भारतीय आधिकारियों से मिलने नहीं दिया गया था। इस दिन खालसा की 320वीं वर्षगाठं मनाई गई थी।

1800 सिख तीर्थ यात्री भारत से पाकिस्तान पहंचे थे, लेकिन पाकिस्तान ने साजिश के तहत उन्हें भारतीय आधिकारियों से मिलने से रोक दिया था। पाकिस्तान के साए में ही सिख चरमपंथयों ने ‘सिख रेफरेडम’ 2020 की घोषणा की है। यही सब साबित करता है कि पाकिस्तान आज भी अपनी नापाक करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। वह कभी कश्मीर तो कभी खालिस्तान को लेकर भारत के खिलाफ बोलता रहा है। पाकिस्तान अपनी सरजमीं से ही आंतकियों को पालते हुए आतंक की दुकान चलाता है।

पाकिस्तान आंतक का उपयोग करके भारत मे अशांति फैलाने की कोशिश करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा की पाकिस्तान ने विएना संधि को खुले तौर पर तोड़ा है। इससे दुपक्षीय संबधों पर साफ-साफ असर दिखाई पड़ेगा।

Similar News