पेरिस पुलिस हेडक्वार्टर में कॉप्स पर चाकू से हमला, चार की मौत, एक घायल

पेरिस पुलिस हेडक्वार्टर में कॉप्स पर चाकू से हमला, चार की मौत, एक घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-03 16:25 GMT
पेरिस पुलिस हेडक्वार्टर में कॉप्स पर चाकू से हमला, चार की मौत, एक घायल

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस मुख्यालय में एक व्यक्ति ने गुरुवार को पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। पुलिस ने अपनी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फ्रांस सरकार ने हमलावर का नाम सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस मुख्यालय में ही कार्यरत था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है​ कि कर्मचारी ने अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला क्यों किया।

20 साल से पुलिस विभाग में कार्यरत था हमलावर
फ्रांस की मीडिया के मुताबिक हमलावर की उम्र करीब 45 साल थी और वह पिछले 20 साल से पेरिस पुलिस में खुफिया विभाग में प्रशासनिक काम कर रहा था। उसने दो लोगों का गला ऑफिस के भीतर ही रेंत दिया था, जबकि एक की हत्या उसने सीढ़ियों पर की। चौथे व्यक्ति की हत्या उसने पुलिस मुख्यालय के बाहरी परिसर में की।

मौके पर पहुंचे राष्ट्रपति
हमले की खबर मिलने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, प्रधानमंत्री एडॉआर्ड फिलिप और गृह मंत्री क्रिस्टोफ कैस्टनर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं पेरिस की मेयर एने हिडाल्गो ने ट्विटर पर पुष्टि करते हुए बताया कि हमले में कई लोगों की जान गई हैं। यह हमला मशहूर पर्यटन स्थल नोटरे डैम कैथेड्रैल के पास हुआ है।

पैरिस में पुलिस पर बढ़ रहे हमले
फ्रांस में पुलिस अधिकारियों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। इसी वजह से एक दिन पहले पूरे देशभर में पुलिसकर्मियों ने हड़ताल की थी। हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे हुए मुख्यालय परिसर में ही हुआ। 

Tags:    

Similar News