पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने आपात स्थिति में नवीनीकरण की घोषणा की

पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने आपात स्थिति में नवीनीकरण की घोषणा की

IANS News
Update: 2020-11-21 10:31 GMT
पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने आपात स्थिति में नवीनीकरण की घोषणा की
हाईलाइट
  • पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने आपात स्थिति में नवीनीकरण की घोषणा की

लिस्बन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा ने कोरोना महामारी के मद्देनजर देश में आपात स्थिति के नवीनीकरण की घोषणा की है। आपात स्थिति 8 दिसंबर तक रहेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को एक टेलीावाइज्ड संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, मैंने आपात स्थिति के नवीनीकरण का फरमान जारी किया है।

उन्होंने कहा, मामलों की वृद्धि में मंदी के बावजूद, कोरोना से मृत्यु, गहन देखभाल (रोगियों), की संख्या बढ़ रही है और नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत के बीच अधिकतम स्तर तक पहुंच सकती है।

राष्ट्रपति ने महामारी की संभावित तीसरी लहर की भी चेतावनी दी और कहा कि एक तीसरी लहर जनवरी और फरवरी के बीच आने की आशंका है, जो अब के मुकाबले काफी बदतर होगी।

15 और दिनों के लिए आपात स्थिति का नवीनीकरण पुर्तगाली संसद द्वारा शुक्रवार को अनुमोदित किया गया था, जिसमें संक्रमित लोगों, साथ ही प्रतिष्ठानों, सेवाओं और कंपनियों के पूरी तरह से या आंशिक बंद होने की अनिवार्य निगरानी या सक्रिय निगरानी की आवश्यकता है।

पुर्तगाल में शनिवार तक कोरोनावायरस के कुल 249,498 मामले सामने आ चुके हैं और 3,762 लोगों की मौत हो चुकी है।

वीएवी

Tags:    

Similar News