हांगकांग के लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हांगकांग के लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-18 15:15 GMT
हाईलाइट
  • प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस को रास्ता देकर दिखाई इंसानियत
  • हांगकांग में विवादित प्रत्यर्पण कानून को लेकर चल रहा है प्रदर्शन
  • हांगकांग में हजारों की संख्‍या में प्रदर्शनकारी कर रहे हैं प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, हांगकांग हांगकांग में प्रदर्शनकारियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन छोड़कर एंबुलेंस को वहां से जाने का रास्ता दिया। बता दें कि इन दिनों इन दिनों हांगकांग में प्रत्‍यपर्ण कानून को लेकर लाखों लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को प्रदर्शनकारियों की संख्‍या 338,000 के करीब थी।

सेंट्रल हांग कांग के एडमाराल्‍टी और कॉजबे में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर थे। एडमाराल्‍टी में सरकार का हेडक्‍वार्टर है और यहां पर लोग सुबह से लेकर रात तक डटे हुए थे। यहां पर रात करीब नौ बजे एक प्रदर्शनकारी बेहोश हो गया। इसके बाद बाकी प्रदर्शनकारियों ने जिस तरह से एक्‍शन लिया उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। भीड़ ने तत्परता दिखाते हुए जल्दी से एंबुलेंस को रास्ता दिया और एंबुलेंस के निकलते ही शांतिपूर्ण तरीक से दोबारा प्रदर्शन करने लगे।

इसका वीडियो शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "हांग कांग में रविवार की रात को जो दृश्‍य था, वह वाकई बहुत खूबसूरत था। प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनी, फौरन उसे जाने के लिए रास्‍ता दिया।" कुछ यूजर्स ने तो भीड़ की तुलना लाल सागर तक से कर डाली है।

क्या है पूरा मामला 
हांगकांग में विवादित प्रत्यर्पण कानून को लेकर हफ्ते भर से विरोध जारी है। इस विरोध के चलते हांगकांग की नेता कैरी लैम ने विवादित प्रत्यर्पण कानून को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया है। इस कानून में आरोपियों और संदिग्धों को मुकदमा चलाने के लिए सीधे चीन प्रत्यर्पित करने का प्रावधान है। लोग चीन समर्थक नेता लैम द्वारा प्रस्तावित इस कानून को हांगकांग की स्वायत्तता और यहां के नागरिकों की स्वतंत्रता पर खतरा मान रहे हैं।

Tags:    

Similar News