इमरान खान और बुशरा के बीच अनबन, बुशरा ने छोड़ा घर

इमरान खान और बुशरा के बीच अनबन, बुशरा ने छोड़ा घर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-25 12:32 GMT

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान की शादीशुदा जिंदगी फिर से मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। खबर है कि इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा मानेका भी उनसे अनबन होने के बाद इमरान का घर छोड़कर अपने माता-पिता के पास चली गई हैं।

                    



ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान के पालतू कुत्तों को लेकर दोनों के बीच बढ़ते मतभेदों के बाद बुशरा ने इमरान का घर छोड़ने का फैसला लिया। खबर है कि बुशरा के कहने पर इन पालतू कुत्तों को घर से निकाल दिया गया था, लेकिन बाद में कुत्तों को दोबारा घर ले आया गया। इसी बात से नाराज होकर बुशरा ने ये फैसला लिया। मीडिया में ऐसी भी खबरें है कि बुशरा काफी धार्मिक हैं और उन्हें कुत्तों के रहने से परेशानी हो रही है। हालांकि इमरान ने ऐसी किसी भी खबर से इनकार करते हुए कहा कि ये सारे बातें उनके प्रिय कुत्ते शेरू को लेकर कही जा रही हैं जो कि पहले ही मर चुका है।

                    

 

इमरान और बुशरा के बीच बढ़ते तनाव की एक वजह इमरान की दूसरी बीवी से हुए बेटे को भी माना जा रहा है जो इमरान के साथ ही रहता है। इस बच्चे के घर पर रहने से भी बुशरा को तकलीफ है। वहीं इमरान अपनी बहनों के नए बन रहे मकानों में भी काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और ये बात भी बुशरा को पसंद नहीं आ रही है।

                   


इमरान इससे पहले दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी इंग्लैंड की जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी। जेमिमा से तलाक लेने के कई साल बाद इमरान ने टीवी एंकर रेहम खान से निकाह किया। पिछले महीने ही इमरान ने एक बड़े सादे समारोह में बुशरा मनेका से तीसरी शादी की थी।   

Similar News