पुतिन ने दिया था यात्री विमान को गिराने का हुक्म, डॉक्युमेंट्री में हुआ खुलासा

पुतिन ने दिया था यात्री विमान को गिराने का हुक्म, डॉक्युमेंट्री में हुआ खुलासा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-12 13:24 GMT
पुतिन ने दिया था यात्री विमान को गिराने का हुक्म, डॉक्युमेंट्री में हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2014 में एक यात्री विमान को गिराने का हुक्म दिया था। पुतिन ने एक डॉक्युमेंट्री में रविवार को कहा कि सोची विंटर ओलम्पिक के दौरान उन्हें विमान में बम होने की खबर मिली थी, 2014 में आयोजित हुए विंटर ओलम्पिक के दौरान यह हमला होने वाला था। 2 घंटे लम्बी इस डॉक्यूमेंट्री "पुतिन" को रविवार के दिन रूस में सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया गया। इसमें राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है, "ओलम्पिक खेलों के शुरू होने से पहले हमें इस बात की खबर मिली थी कि उक्रेन से तुर्की जाने वाले विमान को हाईजैक कर लिया गया है, लेकिन बाद में इस खबर की पुष्टि करने पर पता चला कि यह खबर गलत है, जिसके बाद विमान को नहीं गिराया गया।" इस डॉक्यूमेंट्री चुनावों से ठीक पहले रिलीज़ किया गया है, रूस में 18 मार्च को आम चुनाव होने हैं और पुतिन के जीतने के अच्छे आसार नजर आ रहे हैं।

रास्ता बदलकर सोची में विमान उतारने वाले थे अपहरणकर्ता 
पुतिन ने बताया 2014 सोची ओलम्पिक में लगाए गए सुरक्षा अधिकारीयों ने उन्हें यह सूचना मुहैया कराई थी। उन्हें सोची विंटर ओलम्पिक की ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले फोन आया था। फ़ोन पर उन्हें बताया गया था कि विमान को हाइजैक करने के बाद विमान अपहरणकर्ताओं ने सोची में विमान उतरने की बात कही है। एक पत्रकार ने इस डॉक्यूमेंट्री में बताया कि उस यात्री विमान में 110 यात्री सवार थे, जिनमें से एक के पास बम था। जिसके बाद उन्होंने विमान का रास्ता बदलकर विमान को सोची में उतारने की योजना बनाई थी। पुतिन ने आगे बताया कि सुरक्षा अधिकारियों से सलाह लेने के बाद उन्हें बताया गया था कि ऐसी स्थिति में विमान को गिरा देना ही सही निर्णय रहेगा। उसके बाद उन्होंने ने बनाई गई योजना के मुताबिक काम करने की सलाह दी थी। लेकिन उसके बाद में इस बात की पुष्टि हुई की वह खबर गलत है। उन्हें बाद में बताया गया कि वह यात्री शराब के नशे में था, और उसके पास बम नहीं था। 

Similar News