पिछले साढ़े चार साल से भारत में असहिष्णुता, 2019 होगा सहिष्णुता का साल : राहुल

पिछले साढ़े चार साल से भारत में असहिष्णुता, 2019 होगा सहिष्णुता का साल : राहुल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-11 18:43 GMT
पिछले साढ़े चार साल से भारत में असहिष्णुता, 2019 होगा सहिष्णुता का साल : राहुल
हाईलाइट
  • कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर असहिष्णुता का जिक्र करते हुए बड़ा हमला बोला है।
  • दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ये बात कही।
  • राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल से भारत में असहिष्णुता का दौर रहा है
  • लेकिन साल 2019 सहिष्णुता का साल है।

डिजिटल डेस्क, दुबई। दो दिवसीय दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर असहिष्णुता का जिक्र करते हुए बड़ा हमला बोला है। दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल से भारत में असहिष्णुता का दौर रहा है, लेकिन साल 2019 सहिष्णुता का साल है।

क्या बोले राहुल :

  • यूएई और भारत के लोगों को साथ लाने वाले मूल्य विनम्रता और सहिष्णुता हैं। विभिन्न विचारों, धर्मों और समुदायों के लिए सहिष्णुता। मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि घर पर (भारत) साढ़े चार वर्षों से असहिष्णुता है।
  • एनआरआई की मदद के बिना, भारत जिस जगह पर आज है उस जगह पर पहुंचना संभव नहीं होता। पिछली सदी में, जब हम खड़े हुए और अंग्रेजों से लड़े, लड़ाई का नेतृत्व महात्मा गांधी नामक एक एनआरआई ने किया था।
  • हिंसा के माहौल को आप अमेरिका, यूरोप में देखते हैं जबकि हमारे DNA में अहिंसा है। महात्मा गांधी ने अहिंसा का सिद्धांत सभी धर्मों से लिया था।
  • भारत में आज जो सबसे बड़ी समस्या है, वह है बेरोजगारी। हमें इस पर सिर उठाने की जरूरत है।
  • हमें दुनिया के बाकी हिस्सों को दिखाने की जरूरत है कि न केवल हम बेरोजगारी को हरा सकते हैं बल्कि हम चीन को भी चुनौती दे सकते हैं।
  • कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता स्पष्ट है कि जैसे ही हम 2019 का चुनाव जीतेंगे, हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दे देंगे।
  • हमारा महान देश अगर बंट गया तो इसका मजबूत होना असंभव है। आपने हमें बताया है कि समस्याओं से कैसे निपटा जाए।
  • आप एक महान विचार का हिस्सा हैं जिसमें सहिष्णुता, भाईचारा शामिल है। पूरी दुनिया को दिखाने के लिए आपके पास काफी कुछ है।
  • हम दुनिया भर में काफी हिंसा देखते हैं। भारत के पास इसका जवाब देने का खाका है। अहिंसा हमारे भीतर अंतर्निहित है।
  • हम 2019 में चुनावी लड़ाई का सामना करने जा रहे हैं। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम उस लड़ाई को जीतने जा रहे हैं और हम भारत को फिर से एकजुट करने जा रहे हैं। 
  • हमारा महान देश अगर बंट गया तो इसका मजबूत होना असंभव है। आपने हमें बताया है कि समस्याओं से कैसे निपटा जाए। 
  • संयुक्त अरब अमीरात के विकास की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप यहां जो भी बड़ा विकास देखते हो, ऊंची इमारतें, बड़े हवाईअड्डे और मेट्रो, ये सब आपके योगदान के बिना नहीं बनते। उन्होंने कहा कि आपने इस शहर के विकास के लिए अपना खून-पसीना और समय दिया और आपने सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया।  

बता दें कि राहुल गांधी का 2019 में पहला विदेशी दौरा है। संयुक्त अरब अमीरात के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी अबु धाबी पहुंचकर सऊदी के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष भारतीय उद्योगपतियों के एक समूह से भी मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल शेख जायेद मस्जिद भी जा सकते हैं। राहुल के साथ केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी भी मौजूद रहेंगे।

Similar News