श्रीलंका : पूर्व पेट्रोलियम मंत्री रणतुंगा फायरिंग मामले में गिरफ्तार

श्रीलंका : पूर्व पेट्रोलियम मंत्री रणतुंगा फायरिंग मामले में गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-29 12:36 GMT
श्रीलंका : पूर्व पेट्रोलियम मंत्री रणतुंगा फायरिंग मामले में गिरफ्तार
हाईलाइट
  • रणतुंगा के गार्ड की गोली से एक युवक की मौत हो गई थी।
  • रविवार को रणतुंगा के सिक्योरिटी गार्ड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
  • श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सियासी उथल-पुथल के बीच रविवार को रणतुंगा स्टेट-रन सेयलॉन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने घेर लिया था , जिसके बाद रणतुंगा के गार्ड को गोली चलानी पड़ी। इस फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी मामले में पुलिस ने रणतुंगा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रणतुमगा के सिक्योरिटी गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे को पीएम पद की शपथ दिलाई थी। जिसके बाद संसद के स्पीकर कारु जयसूर्या ने दोबारा विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री के तौर पर मान्यता दे दी। इसी वजह से श्रीलंका में राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है। इस बीच रविवार को हिंसक घटनाएं भी देखी गई। एक घटना में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री और क्रिकेटर रहे अर्जुन रणतुंगा के बॉडीगार्ड ने भीड़ पर गोलियां चला दी, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल, रणतुंगा स्टेट-रन सेयलॉन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अपने ऑफिस में कुछ दस्तावेज लेने जा रहे थे, उसी वक्त ये घटना हुई। स्टेट-रन सेयलॉन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के कर्मचारी अर्जुन रणतुंगा पर अवैध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा रहे थे और उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जब रणतुंगा वहां पहुंचे तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्हें घेर लिया। जिसके बाद रणतुंगा के बॉडीगार्ड ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें सिर और पेट में इंजूरी आई है। SP रुवान गुनासेकरा ने बताया कि घटना के बाद सोमवार को अर्जुन रणतुंगा को अरेस्ट कर लिया गया। 

Similar News