यूक्रेन पर हमले तेज करने की तैयारी में रूस! सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा रूसी सेना का पांच किमी लंबा काफिला

यूक्रेन रूस युद्ध यूक्रेन पर हमले तेज करने की तैयारी में रूस! सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा रूसी सेना का पांच किमी लंबा काफिला

Raja Verma
Update: 2022-02-28 05:59 GMT
यूक्रेन पर हमले तेज करने की तैयारी में रूस! सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा रूसी सेना का पांच किमी लंबा काफिला
हाईलाइट
  • यूक्रेन को कई देशों ने मदद की पेशकश की है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के मध्य हो रहे युद्ध को लेकर सारी दुनिया चिंतित है। कई देशों ने रूस से हमले रोकने की बात की है तो वहीं भारत समेत कुछ देशों ने कहा है कि दोनों देशों को बातचीत के माध्यम से हल निकालना होगा। हालांकि अभी भी कोई हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। यूक्रेन की सेना एक तरफ रूस की सेना का सामना कर रही है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेनी नागरिकों ने भी अपने देश के लिए हथियार उठा लिए है। इसके साथ ही यूक्रेन को कई देशों ने मदद की पेशकश की है, जिसमें अत्याधुनिक हथियार और आर्थिक मदद भी शामिल है। 

आपको बता दें अमेरिका और उसके सहयोगी देश लगातार रूस पर तमाम प्रतिबंध लगाते जा रहे हैं। वहीं रूस यूक्रेन पर हमला तेज कर रहा है। रविवार को सैटेलाइट पिक्चर के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि रूस की बड़ी तैयारी है। इन तस्वारों में रूस की बड़ी सेना को देखा जा रहा है। 
 
                                                     

मैक्सार टेक्नोलॉजी ने सैटेलाइट तस्वीरों को जारी किया है। जिनमें यूक्रेन में रूसी सैनिकों का एक बड़ा काफिला दिखाई दे रहा है। रविवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के खार्किव शहर पर कब्जा जमा लिया। 

 

                                                    

                                                       तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रूसी सेना के हमले के बाद लगी आग और निकलता हुआ धुंआ। 

                                                   

                                              

 

 इस तस्वीर में रूसी सेना का बड़ा काफिला दिखाई दे रहा है।  बताया जा रहा है कि यह काफिला पांच किमी से ज्यादा दूर तक फैला हुआ है।  जो किसी भी समय बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। 

Tags:    

Similar News