थाइलैंड में बोले पीएम, आर्टिकल-370 हटाकर कश्मीर को आतंक के भय से मुक्त किया

थाइलैंड में बोले पीएम, आर्टिकल-370 हटाकर कश्मीर को आतंक के भय से मुक्त किया

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-02 12:42 GMT
थाइलैंड में बोले पीएम, आर्टिकल-370 हटाकर कश्मीर को आतंक के भय से मुक्त किया

डिजिटल डेस्क, बैंकॉक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय थाईलैंड दौरे पर हैं। वे यहां स्वास्दी मोदी कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के लिए स्मारक सिक्के भी जारी किए।

पीएम का यह दौरा व्यापार, समुद्री सुरक्षा एवं संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर फोकस होगा। इस दौरान वे आसियान-भारत, पूर्वी एशिया और आरसीईपी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Full View

 

Live Updates:

  • पीएम मोदी ने कहा आज का ये माहौल, ये वेशभूषा, हर तरफ से अपनेपन का अहसास दिलाती है। आप भारतीय मूल के हैं सिर्फ इसलिए नहीं, बल्कि थाइलैंड के जन-जन में, कण-कण में भी अपनापन नजर आता है। यहां के खानपान, परंपराओं, बातचीत, आस्था में कहीं न कहीं भारतीयता की महक हम महसूस करते हैं।
  • आप भारतीय मूल के हैं, सिर्फ इसलिए नहीं, बल्कि थाइलैंड के कण-कण, जन-जन में भी अपनापन नज़र आता है। यहां की बातचीत में, यहां के खान-पान में, यहां की परंपराओं में, आस्था में, आर्किटेक्चर में, भारतीयता की झलक है।
  • थाइलैंड के राजपरिवार का भारत के प्रति लगाव हमारे घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है। राजकुमारी महाचक्री स्वयं संस्कृत की बहुत बड़ी विद्वान हैं और संस्कृति में बहुत गहरी रुचि है। भारत से उनका आत्मीय नाता बहुत गहन है।
  • भारत-थाइलैंड के रिश्ते सिर्फ सरकारों के बीच के नहीं है। इतिहास के हर पल ने, इतिहास की हर घटना ने, हमारे संबंधों को विकसित किया है, विस्तृत किया है, गहरा किया है और नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। ये रिश्ते दिल के है, आत्मा के हैं, आस्था के हैं, आध्यात्म के हैं।
  • भारत-थाइलैंड के रिश्ते सिर्फ सरकारों के बीच के नहीं है। इतिहास के हर पल ने, इतिहास की हर घटना ने, हमारे संबंधों को विकसित किया है, विस्तृत किया है और नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। ये रिश्ते दिल के है, आत्मा के हैं, आस्था के हैं, आध्यात्म के हैं।
  • हजारों साल पहले दक्षिण पूर्वी एशिया के साथ समुद्र के रास्ते जुड़े, हमारे नाविकों ने तब समुद्र की लहरों पर हजारों मील का फासला तय करके समृद्धि और संस्कृति के जो सेतु बनाएं वो आज भी विद्यमान हैं।
  • पुरे विश्व में भारतीय समुदाय की ये छवि हर हिंदुस्तानी के लिए, पुरे भारत के लिए बहुत गर्व की बात है और इसके लिए विश्वभर में फैले हुए आप सभी बन्धु बधाई के पात्र है।
  • हमारे रिश्ते सिर्फ सरकारों के बीच के नहीं हैं। सरकारों ने तो इन्हें बनाया भी नहीं है। इन्हें इतिहास ने बनाया है। ये रिश्ते दिल के हैं, आत्मा के हैं, आस्था के हैं, अध्यात्म के हैं।
  • 130 करोड़ भारतीय आज न्यू इंडिया के निर्माण में लगे हैं। आपमें से जो लोग 5-7 साल पहले भारत गए हों, उन्हें अब भारत जाने पर सार्थक परिवर्तन स्पष्ट दिखता होगा।
  • आज जो परिवर्तन भारत में आ रहा है उसी का परिणाम है कि देशवासियों ने फिर एक बार मुझे, अपने इस सेवक को पहले से भी ज्यादा आशीर्वाद दिया है।
  • भारत में 6 दशक बाद किसी सरकार को 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद पहले से भी ज्यादा जनसमर्थन मिला है। 60 साल पहले एक बार ऐसा हुआ है। 60 साल बाद ये पहली बार हुआ है। इसकी वजह है पिछले 5 साल में भारत की उपलब्धियां।
  • 2022 तक हर गरीब को अपना पक्का घर देने के लिए भी पूरी शक्ति के साथ प्रयास किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि भारत की इन उपलब्धियों के बारे में जब आप सुनते होंगे तो गर्व की अनुभूति और बढ़ जाती होगी।
  • थोड़ी देर पहले भारत के दो महान सपूतों, दो महान संतों से जुड़े स्मारक चिन्ह जारी करने का अवसर मुझे मिला है। मुझे याद है कि 3-4 साल पहले संत थिरु वल्लुवर की महान कृति थिरुक्कुराल के गुजराती अनुवाद को जारी करने का अवसर मुझे मिला था।
  • आज गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्के भी जारी किए गए हैं। मुझे बताया गया कि बैंकॉक में आज से 50 साल पहले गुरु नानक देव जी का ‘500वां प्रकाशोत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया गया था।
  • इस पवित्र पर्व के मौके पर भारत सरकार बीते एक वर्ष से बैंकॉक सहित पूरे विश्व में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। गुरु नानक देव जी सिर्फ भारत के, सिख पंथ के ही नहीं थे, बल्कि उनके विचार पूरी दुनिया, पूरी मानवता की धरोहर हैं।
  • आपको इस बात की भी जानकारी होगी कि कुछ दिनों बाद करतारपुर साहेब से भी अब सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होने वाली है। 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद अब भारत से श्रद्धालु सीधे करतारपुर साहेब जा सकेंगे।
  • बीते 4 साल में भारत ने ट्रेवल और टूरिज्म के ग्लोबल इंडेक्स में 18 रैंक का जंप लिया है।आने वाले समय में Tourism के ये संबंध और मजबूत होने वाले हैं।

 

  • आसियान देशों के साथ अपने सम्बन्धों को बढ़ावा देना हमारी सरकार की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए हमने Act East Policy को विशेष महत्व दिया है। पिछले साल, भारत-आसियान dialogue partnership की silver जुबिली थी।
  • फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर हो या फिर Digital Infrastructure, आज भारत की World Class सुविधाओं का विस्तार हम थाइलैंड और दूसरे आसियान देशों को जोड़ने में भी कर रहे हैं। एयर हो, Sea हो या फिर रोड कनेक्टिविटी, भारत और थाईलैंड बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।
  • हमारे प्रचीन ट्रेड रिलेशन्स में टेक्सटाइल कि विशेष भूमिका रही है। अब पर्यटन इस कड़ी को और मजबूत कर रहा है। थाइलैंड सहित पूरे आसियान रीजन के लिए भारत आकर्षक डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।
  • बीते 5 सालों से हमने ये निरंतर प्रयास किया है कि दुनिया भर में बसे भारतीयों के लिए सरकार हर समय उपलब्ध रहे और भारत से उनके कनेक्ट को मजबूत किया जाए।इसके लिए OCI Card स्कीम को अधिक Flexible बनाया गया है।
  • अब हम उन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं जो कभी असंभव लगते थे। जिन्हें सोच भी नहीं सकते थे। आप सभी इस बात से परिचित हैं कि आतंक और अलगाव का बीज बोने वाले एक बहुत बड़े कारण से देश को मुक्त करने का निर्णय भारत ने कर लिया है।
  • भारत में भगवान बुद्ध से जुड़े तीर्थ स्थलों का आकर्षण और बढ़ाने के लिए भी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। लद्दाख से लेकर बोधगया, सारनाथ से सांची तक, जहां-जहां भगवान बुद्ध के स्थान हैं, उनकी कनेक्टिविटी के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं।
  • गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के पवित्र पर्व के मौके पर भारत सरकार पूरे विश्व में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। गुरु नानक देव जी के विचार पूरी मानवता की धरोहर हैं। ये हमारी जिम्मेदारी है कि अपनी विरासत का लाभ पूरी दुनिया को दें।
  • फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर हो या फिर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आज भारत की वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का विस्तार हम थाइलैंड और दूसरे आसियान देशों को जोड़ने में भी कर रहे हैं। एयर हो, समुद्र हो या फिर रोड कनेक्टिविटी, भारत और थाईलैंड बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

 

 

 

Tags:    

Similar News