इंडोनेशियाः जेल में पुलिस और कैदियों के बीच संघर्ष, 6 की मौत

इंडोनेशियाः जेल में पुलिस और कैदियों के बीच संघर्ष, 6 की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-10 06:25 GMT
इंडोनेशियाः जेल में पुलिस और कैदियों के बीच संघर्ष, 6 की मौत

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के बाहरी इलाके में बुधवार को एक हाई सिक्योरिटी वाली जेल में पुलिस और कैदियों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में इंडोनेशिया के पांच पुलिस अधिकारी और एक कैदी शामिल है। मोबाइल पुलिस ब्रिगेड मुख्यालय के पुलिस अधिकारी और आतंकवादरोधी नेशनल एजेंसी के अधिकारी ने इस संघर्ष में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

 

कैदियों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक जकार्ता के पास एक शहर में कैदियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। जेल में बंद कैदियों और पुलिसकर्मियों के बीच संघर्ष में पांच अधिकारी और एक कैदी की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में इस्लामी आतंकियों का हाथ है।

 

 

चार दिन पहले ही तीन इस्लामी आतंकी गिरफ्तार किए गए थे

जानकारी के मुताबिक ये हमला जकार्ता के दक्षिणी बाहरी इलाके में हुआ है। जहां चार दिन पहले पुलिस ने तीन इस्लामी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की उसी शहर में मुख्यालय और अन्य पुलिस स्टेशनों पर हमला करने की योजना थी।

 

कैदियों ने छह अधिकारियों को बनाया था बंधक

एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार देर रात जेल में पुलिस और आतंकवाद विरोधी दल के बीच लड़ाई हुई थी। एक आतंकवाद विरोधी जांचकर्ता ने बताया कि कैदियों ने छह अधिकारियों को बंधक बना लिया था और उनमें से पांच मारे गए। एक अन्य अधिकारी जिंदा बच गया जिसे फिर से बंधक बना लिया। जांचकर्ता ने आगे कहा कि इस हमले में चार पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं। फिलहाल घायल अधिकारियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ये भी खबर है कि इस घटना में शामिल लगभग सभी इस्लामी कैदियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Similar News