बुर्का फरमान के खिलाफ विरोध कर रही महिलाओं को तालिबान दे रहा धमकी

अफगानिस्तान बुर्का फरमान के खिलाफ विरोध कर रही महिलाओं को तालिबान दे रहा धमकी

IANS News
Update: 2022-05-11 08:30 GMT
बुर्का फरमान के खिलाफ विरोध कर रही महिलाओं को तालिबान दे रहा धमकी
हाईलाइट
  • सिर से पैर तक बुर्का पहनें महिलाएं

डिजिटल डेस्क, काबुल। तालिबान में महिला अधिकार कार्यकर्ताएं काबुल की सड़कों पर सरकार द्वारा लाए गए नए बुर्का फरमान का विरोध कर रही हैं। इस फरमान के तहत महिलाओं को सार्वजनिक रूप से बुर्का पहनना अनिवार्य है।

विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को तालिबान धमकाने पर उतर आया है। आरएफई/आरएल ने बताया कि धमकी के बावजूद महिलाओं ने मंगलवार को राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाला और न्याय की मांग की। प्रदशर्न कर रही एक महिला ने कहा, तालिबान द्वारा हमें कठोर व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हमसे कहा कि अगर हम एक कदम आगे बढ़ते हैं, तो वे हम पर 30 राउंड फायर करेंगे।

7 मई को घोषित किए गए एक फरमान में कहा गया कि महिलाएं सिर से पैर तक बुर्का पहनें। अधिकांश अफगान महिलाएं सिर पर स्कार्फ बांधती हैं, लेकिन काबुल जैसे शहरी क्षेत्रों में, कई महिलाएं अपना चेहरा नहीं ढकती हैं।

फरमान का उल्लंघन करने के परिणामस्वरूप महिला के पिता या पुरुष रिश्तेदार को सजा दी जाएगी। उन्हें कैद किया जा सकता है या फिर नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इस फरमान को लेकर देश में आक्रोश है। आदेश पर चर्चा के लिए गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होगी।

 

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News