भारत-पाकिस्तान के बीच अक्टूबर में होगी जंग ! इमरान के मंत्री ने दी धमकी

भारत-पाकिस्तान के बीच अक्टूबर में होगी जंग ! इमरान के मंत्री ने दी धमकी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-28 10:48 GMT
भारत-पाकिस्तान के बीच अक्टूबर में होगी जंग ! इमरान के मंत्री ने दी धमकी
हाईलाइट
  • इस बार भारत से होगा पूर्ण युद्ध - शेख रशीद अहमद
  • पाकिस्तान के रेल मंत्री रशीद ने किया दावा
  • भारत-पाकिस्तान के बीच अक्टूबर में होगी जंग !

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान-भारत के बीच जंग के जुबानी बादल मंडराने लगे हैं। पाकिस्तान लगातार भारत को गीदड़ भभकी दे रहा है। अब पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने कहा है कि, पाकिस्तान अक्टूबर में भारत से जंग करेगा ! रशीद ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, पाकिस्तान-भारत के बीच इस बार पूर्ण युद्ध होगा। उन्होंने कहा, भारत इस युद्ध के लिए तैयार रहे। पाकिस्तान ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 

बता दें कि इससे पहले इस्लामाबाद में कश्मीर पर आयोजित एक सेमिनार में पाक मंत्री कुरैशी ने कहा था कि, पाकिस्तान कश्मीरियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा। उन्होंने कहा था कि, भारत ने कश्मीर से गैरकानूनी तरीके से आर्टिकल 370 हटाकर वहां तनाव पैदा कर दिया है। ऐसे में यहां भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं और हम इसके लिए तैयार हैं। 

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बीते दिन पाक की आवाम को कश्मीर के मुद्दे पर संबोधित किया। कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद खिसियाए हुए इमरान ने कहा कि, पाकिस्तान कश्मीर के मसले पर किसी भी हद तक जाएगा। अपने संबोधन में इमरान खान ने भारत को परमाणु युद्ध की भी धमकी दी थी।

 

 

Tags:    

Similar News