चीन कर रहा नॉर्थ कोरिया को तेल की सप्लाई, अमेरिका ने जताई नाराजगी

चीन कर रहा नॉर्थ कोरिया को तेल की सप्लाई, अमेरिका ने जताई नाराजगी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-29 04:59 GMT
चीन कर रहा नॉर्थ कोरिया को तेल की सप्लाई, अमेरिका ने जताई नाराजगी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग की तानाशाही से हर कोई वाकिफ है। यहीं वजह है कि कई देशों ने नॉर्थ कोरिया को तेल और अन्य जरूरी चीजों की सप्लाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन चीन अब भी उत्तर कोरिया के साथ खड़ा है और उसे तेल की सप्लाई कर रहा है। चीन के इस कदम पर अमेरिका ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बेहद निराशाजनक बताया है।

ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा कि "रंगे हाथ पकड़ा- बहुत निराशाजनक है कि चीन उत्तर कोरिया को तेल ले जाने की इजाजत दे रहा है। यदि ऐसा लगातार होता रहा तो उत्तर कोरिया की समस्या का कभी शांतिपूर्ण ढंग से समाधान नहीं हो सकेगा"

 

 

मालूम हो अमेरिकी नीति के खिलाफ चीन लगातार उत्तर कोरिया का समर्थन करता आ रहा है। कई मुद्दों पर वह कोरिया के साथ मजबूती से खड़ा रहता है जिसके चलते अमेरिका के लगाए गए प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया ज्यादा प्रभावित नहीं होता। 

डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट का चीन ने साउथ कोरिया के एक अखबार में जवाब भी दिया है। साउथ कोरिया के अखबार में अपना स्पष्टीकरण देते हुए चीन ने कहा कि यूनाइटेड नेशन की तरफ से नार्थ कोरिया को तेल बेचने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। इसीलिए ये गलत नहीं है।

 

साउथ कोरिया के अखबार के मुताबिक चीन और नार्थ कोरिया के जहाज अवैध तरीके से समुंदर में मिलकर नार्थ कोरिया तक तेल पहुंचाते है। US स्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सरकार को इस बात की जानकारी है कि जहाजों के जरिए कोल और पेट्रोलियम की अवैध सप्लाई की जा रही है। अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि सरकार के पास इसके सबूत भी मौजूद है।

Similar News