BOC Aviation Case: ब्रिटेन कोर्ट का फैसला, विजय माल्या को चुकाने होंगे 585 करोड़ रुपए

BOC Aviation Case: ब्रिटेन कोर्ट का फैसला, विजय माल्या को चुकाने होंगे 585 करोड़ रुपए

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-12 13:57 GMT
BOC Aviation Case: ब्रिटेन कोर्ट का फैसला, विजय माल्या को चुकाने होंगे 585 करोड़ रुपए

डिजिटल डेस्क, लंदन। बैंक डिफॉल्टर विजय माल्या की एक बार फिर मुश्किले बढ़ गई है। भारत में अदालत से भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद अब ब्रिटेन की अदालत में किंगफिशर एयरलाइंस केस हार गई है। कोर्ट ने माल्या को सिंगापुर की कंपनी BOC एविएशन को हर्जाने के तौर पर 9 करोड़ डॉलर (करीब 585 करोड़ रुपए) की रकम देने को कहा है। खबरों के मुताबिक, मामला 2014 का है, तब किंगफिशर ने बीओसी से कुछ प्लेन लीज पर लिए थे।

4 एयरक्राफ्ट का एग्रीमेंट
62 साल के विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस और BOC एविएशन के बीच 2014 में 4 एयरक्राफ्ट को लीज पर लेने के लेकर एग्रीमेंट हुआ था। 3 एयरक्राफ्ट BOC डिलिवर भी कर चुकी थी। लेकिन जब किंगफिशर एयरलाइंस ने पिछले अमाउंट का पेमेंट नहीं किया तो BOC ने चौथे एयरक्राफ्ट की डिलिवरी रोक दी। लीज एग्रिमेंट के मुताबिक किंगफिशर को बकाया और एडवांस दोनों चुकाना था। बाद में किंगफिशर एयरलाइंस बंद हो गई और BOC एविएशन का बकाया नहीं चुकाया जा सका।

लीज की शर्तों का उल्लंघन
बकाया रकम की रिकवरी के लिए BOC एयरलाइंस ने किंगफिशर के खिलाफ केस दायर किया था। BOC का आरोप है कि माल्या ने लीज की शर्तों का उल्लंघन किया है। BOC एविएशन सिंगापुर और BOC एविएशन (आयलैंडर) लिमिटेड ने लंदन की कोर्ट में ये केस दायर किया था। एविएशन कंपनी ने अपनी अर्जी में किंगफिशर एयरलांइस और उसकी पैरेंट कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज को पार्टी बनाया है। फैसले में जस्टिस पिकेन ने BOC एविएशन को ड्यू अमाउंट ब्‍याज और कानूनी खर्च सहित लौटाने का आदेश दिया है। ये रकम 9 करोड़ डॉलर (करीब 585 करोड़ रुपए) है।
 

2016 से UK में है माल्या
विजय माल्या मार्च 2016 से ही भारत से भाग कर ब्रिटेन में रह रहे हैं। बता दें कि भारत सरकार के दबाव देने के बाद प्रत्यर्पण के मामले में लंदन की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में 650,000 पाउंड (करीब 5.65 करोड़ रुपये) की जमानत पर छोड़ दिया गया था।
 

Similar News