गुटेरेस ने किया परमाणु हथियार समाप्त करने का आह्वान, कहा- एक नए युग की शुरुआत होनी चाहिए

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने किया परमाणु हथियार समाप्त करने का आह्वान, कहा- एक नए युग की शुरुआत होनी चाहिए

IANS News
Update: 2021-09-27 06:00 GMT
गुटेरेस ने किया परमाणु हथियार समाप्त करने का आह्वान, कहा- एक नए युग की शुरुआत होनी चाहिए
हाईलाइट
  • दुनियाभर में लगभग 14 हजार परमाणु हथियार है- संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन दिवस पर यह घोषणा की कि दुनिया से परमाणु हथियारों का सफाया होना चाहिए और संवाद, विश्वास और शांति का एक नया युग शुरू होना चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि परमाणु हथियारों के खतरे को संबोधित करना संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के समय से ही काम का केंद्र रहा है। महासचिव ने कहा, 1946 में, पहले महासभा के प्रस्ताव में परमाणु हथियारों को खत्म करने की मांग की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि हालांकि परमाणु हथियारों की कुल संख्या दशकों से घट रही है, फिर भी दुनिया भर में लगभग 14,000 परमाणु हथियार का भंडार है, जो लगभग चार दशकों में परमाणु जोखिम के उच्चतम स्तर का सामना कर रहा है। गुटेरेस ने कहा, अब हमारी दुनिया से परमाणु हथियारों को खत्म करने और सभी लोगों के लिए बातचीत, विश्वास और शांति के एक नए युग की शुरूआत करने का समय है।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News