संयुक्त राष्ट्र की टीम को पाक ने वीजा नहीं दिया

संयुक्त राष्ट्र की टीम को पाक ने वीजा नहीं दिया

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-09 08:48 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र की टीम को वीजा देने से इनकार कर दिया है। दरअसल 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से संयुक्त राष्ट्र की टीम पूछताछ करने आ रही थी, लेकिन पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र की लोकपाल टीम को वीजा देने से मना कर दिया। बता दें कि हाफिज सईद ने संयुक्त राष्ट्र परिषद की प्रतिबंधित सूची से अपना नाम हटाने की अर्जी लगाई थी। जिसको लेकर संयुक्त राष्ट्र की लोकपाल टीम हाफिज सईद से कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब चाहती थी। 

अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते पाकिस्तान आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने का दिखावा कर रहा था। उसकी पोल उस समय खुल गई जब संयुक्त राष्ट्र की लोकपाल टीम को पाकिस्तान ने वीजा देने से मना कर दिया। 

बता दें कि हाफिज सईद ने संयुक्त राष्ट्र में अपना नाम प्रतिबंधित सूची से निकलवाने के लिए, पाकिस्तान की प्रतिष्ठित कानूनी फर्म मिर्जा एंड मिर्जा के जरिए अपील दाखिल की थी। इस अर्जी में हाफिज सईद ने खुद पर लगी पाबंदी हटाने की गुहार लगाई थी। दरअसल संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित जमात-ए-उद-दावा के मुखिया हाफिस सईद पर दिसम्बर 2008 में पाबंदी लगाई थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हाफिस सईद पर मुंबई हमले के बाद प्रतिबंध लगा दिया था। मुंबई में 26 नवंबर 2011 में हुए इस आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे।

 

 

Similar News