जापान: 13 बच्चों समेत 22 लोगों पर जानलेवा हमला, 19 की मौत

जापान: 13 बच्चों समेत 22 लोगों पर जानलेवा हमला, 19 की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-28 04:23 GMT

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में एक अज्ञात हमलावर ने 13 बच्चों समेत 22 लोगों पर जानलेवा हमला किया। इस हमले 19 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हमलावर ने कावासाकी शहर में एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे लोगों पर अचानक चाकू से हमला करना शुरु कर दिया। हमला होते ही अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में 13 स्कूली बच्चों गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं तीन लोगों की मौत भी हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची टोक्यो पुलिस ने हमलावर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर बस स्टॉप पर आया और उसने बच्चों को मारना शुरू कर दिया। करीब 22 लोगों को चाकू मारने के बाद हमलावर ने खुद की गर्दन काट दी और गंभीर हालत में था। हालांकि पुलिस ने संदिग्ध के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। अभी तक आरोपी की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस आरोपी हमलावर से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक बच्चे और दो व्यस्कों की मौत हो गई। 

Tags:    

Similar News