भारत और सर्बिया के राजनयिक संबंध के 70 साल पूरे, विवेकानंद-टेस्ला पर जारी हुआ स्टाम्प

भारत और सर्बिया के राजनयिक संबंध के 70 साल पूरे, विवेकानंद-टेस्ला पर जारी हुआ स्टाम्प

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-15 17:00 GMT
भारत और सर्बिया के राजनयिक संबंध के 70 साल पूरे, विवेकानंद-टेस्ला पर जारी हुआ स्टाम्प
हाईलाइट
  • इस दौरान इन दोनों ने स्वामी विवेकानंद और वैज्ञानिक निकोला टेस्ला का स्टाम्प भी जारी किया।
  • इस अवसर पर सर्बिया पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वहां के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिस से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
  • भारत और सर्बिया के बीच कूटनीतिक संबंध के 70 साल पूरे हो चुके हैं।

डिजिटल डेस्क, बेलग्रेड। भारत और सर्बिया के बीच कूटनीतिक संबंध के 70 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर सर्बिया पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वहां के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिस से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान इन दोनों ने स्वामी विवेकानंद और वैज्ञानिक निकोला टेस्ला का स्टाम्प भी जारी किया। बता दें कि नायडू शुक्रवार को सर्बिया पहुंचे थे। उन्होंने वहां पहुंचकर भारतीय मूल के लोगों से बातचीत भी की। नायडू ने इन लोगों से भारत के इकोनॉमिक डेवलपमेंट में हाथ बंटाने के लिए भी कहा।

नायडू ने कहा, "मुझे खुशी है कि भारत और सर्बिया के संबंध को 70 साल पूरे हो गए हैं। इस संबंध को और मजबूत बनाते हुए भारत और सर्बिया के पोस्ट ऑफिस ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद और निकोला टेस्ला पर स्टाम्प जारी किया है।" नायडू ने इस दौरान सर्बिया के राष्ट्रपति को भारतीयों की शार्ट यात्रा के लिए वीजा अनिवार्य न करने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने बताया कि भारत भी सर्बिया के लोगों के लिए ई-वीजा फैसलिटी एक्सटेंड करेगा।

इसके अलावा नायडू ने वुसिस से ट्रेड, डिफेंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की। इस दौरान फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन रवीश कुमार ने कहा कि दोनों देशों के ट्रेड में हिस्सा लेने से इस क्षेत्र में उत्साह बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच फूड प्रोडक्शन, एग्रीकल्चर, मेडिसिन, डिफेंस, टूरिज्म और आईटी क्षेत्र के विषय में भी बातचीत हुई। दो देशों के बीच यह बातचीत सफल रही।" 

बता दें कि उपराष्ट्रपति नायडू के वहां पहुंचने पर सर्बिया पैलेस में राष्ट्रपति वुसिस ने उनका भव्य स्वागत किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच ट्रेड बढ़ेगा और आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच पौधों के स्वास्थ्य को बढ़ाने और एयर सर्विस सेक्टर में संशोधन को लेकर भी बातचीत हुई।

Similar News