हमने माली में अलकायदा के एक सैन्य नेता को मार गिराया : फ्रांस

हमने माली में अलकायदा के एक सैन्य नेता को मार गिराया : फ्रांस

IANS News
Update: 2020-11-13 11:31 GMT
हमने माली में अलकायदा के एक सैन्य नेता को मार गिराया : फ्रांस
हाईलाइट
  • हमने माली में अलकायदा के एक सैन्य नेता को मार गिराया : फ्रांस

पेरिस, 13 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को कहा कि देश की सेना ने माली में अलकायदा के उत्तरी अफ्रीका विंग के एक सैन्य नेता बाह अग मूसा को मार गिराया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पार्टी के हवाले से कहा, यह आतंकवाद के विरुद्ध हमारी बड़ी सफलता है, जिसके तहत फ्रांस साहेल में अपने साथियों के साथ बढ़त हासिल किए हुए है।

उन्होंने एक बयान में कहा, बाह अग मूसा को मालियान और अंतर्राष्ट्रीय बलों पर कई हमले करने का जिम्मेदार माना जाता है।

फ्रांस साहेल क्षेत्र में आतंकवाद से निपटने के लिए 2014 से विशेष सैन्य अभियान चला रहा है।

आरएचए/एएनएम

Tags:    

Similar News