भ्रष्टाचार: वर्ल्ड बैंक ने बैन की 78 कंपनियां, इनमें कई भारत की भी

भ्रष्टाचार: वर्ल्ड बैंक ने बैन की 78 कंपनियां, इनमें कई भारत की भी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-05 06:45 GMT
भ्रष्टाचार: वर्ल्ड बैंक ने बैन की 78 कंपनियां, इनमें कई भारत की भी
हाईलाइट
  • प्रतिबंध लगाने वाली इस तरह की ये वर्ल्ड बैंक की पहली रिपोर्ट
  • कई व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है
  • सालाना ग्रुप सैंक्शंस सिस्टम रिपोर्ट में दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। वर्ल्ड बैंक ने इस साल दुनियाभर की 78 कंपनियों को बैन कर दिया है, जिसमें भारत की भी कई नामचीन कंपनियां शामिल हैं। इसके साथ ही कई व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इन कंपनियों और व्यक्तियों को वर्ल्ड बैंक ने दुनियाभर में चल रही अपनी परियोजनाओं से प्रतिबंधित कर दिया है। ये जानकारी वर्ल्ड बैंक की सालाना ग्रुप सैंक्शंस सिस्टम रिपोर्ट में दी गई है। प्रतिबंध लगाने वाली इस तरह की ये वर्ल्ड बैंक की पहली रिपोर्ट है।

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कदम धोखाधड़ी रोकने, दानदाता संस्थाओं की सुरक्षा और भष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए उठाया गया है। साथ ही बांग्लादेश और अर्जेंटीना की परियोजनाओं पर काम कर रही फैमिली केयर को 4 साल के लिए बैन किया गया है। मैकलॉड्स फार्मास्यूटिकल्स ग्लोबल एनवायरमेंट और एसएमईसी (इंडिया) को भी को एक साल से कम समय के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

 

 

Similar News