हेल्थ टिप्स: पाचन संबंधी समस्याओं का कर रहे हैं सामना तो इन 4 आदतों को आज ही कहें अलविदा

  • पाचन संबंधी समस्याओं से पाएं छुटकारा
  • इन चार आदतों को कहें अलविदा
  • स्ट्रेस लेने की आदत को कहें गुडबाय

Ritu Singh
Update: 2024-02-15 10:21 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गलत जीवनशैली और खानपान के चलते हमारा स्वास्थ्य सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। सुस्त जीवनशैली और गलत खानपान से सबसे पहले हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होता है। पाचन संबंधी दिक्कतों के कारण हमारी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित होती है। खराब पाचन के कारण हमारे शरीर को काम करने के लिए जरूरी विटामिन और मिनिरल्स नहीं मिल पाते हैं। यही नहीं पाचन संबंधी समस्या आगे जाकर कई अन्य रोगों का कारण बन सकती है। अगर आप अपने पाचन तंत्र को दुरूस्त रखना चाहते हैं तो आज ही इन 4 आदतों को अलविदा कहें।

स्ट्रेस लेना

जीवन के छोटे-बड़े चुनौतियों को लेकर स्ट्रेस लेने की आदत आज के समय में काफी बढ गई है। इसका असर हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हर बात पर स्ट्रेस लेने की आदत को गुडबाय कहें। ज्यादा स्ट्रेस लेने से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। इसकी वजह से पाचन के लिए जरूरी गट बैक्टीरिया में इंबैलेंस और इंफ्लेमेशन की समस्या हो सकता है।

कम पानी पीना

आपने नेचुरली ग्लोइंग और स्पॉटलेस चेहरे के लिए सही मात्रा में पानी पीने के महत्व के बारे में सुना होगा। लेकिन, क्या आपको पता है कम पानी पीने से पाचन संबंधी दिक्कत भी हो सकते हैं। इस आदत की वजह से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है इसके अलावा आंतों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

एंटीबायोटिक्स का सेवन

ज्यादा एंटीबायोटिक्स का सेवन हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। अक्सर किसी इंफेक्शन या अन्य बीमारी में हम एंटीबायोटिक्स का सेवन करते हैं। ज्यादा एंटीबायोटिक्स के सेवन से हमारे आंत में मौजूद बुरे बैक्टीरिया के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया भी समाप्त हो जाते हैं। इससे डाइजेशन के साथ गट हेल्थ भी बुरी तरह प्रभावित होता है। डॉक्टरी परामर्श के बाद ही एंटीबायोटिक का सीमित मात्रा में सेवन करें।

कम फाइबर

डाइट में फाइबर की कमी के चलते भी पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती है। फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या होने के अलावा गट हेल्थ भी प्रभावित होता है। डाइट में कम मात्रा में फाइबर शामिल करने वाले लोगों का पाचन तंत्र खराब रहता है। पाचन संबंधी समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में रोजाना हाई फाइबर फुड शामिल करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News