मां ने कई बार बेचा, पापा सिगरेट से जलाते हैं : 10 साल की बच्ची बोली

मां ने कई बार बेचा, पापा सिगरेट से जलाते हैं : 10 साल की बच्ची बोली

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-21 05:25 GMT
मां ने कई बार बेचा, पापा सिगरेट से जलाते हैं : 10 साल की बच्ची बोली

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 साल की एक बच्ची ने आरोप लगाया है कि उसकी सौतेली मां ने उसे 5 बार अनजान लोगों को बेच दिया। उन लोगों ने उससे भीख मंगवाने के अलावा उसका यौन शोषण भी किया। इसके साथ ही बच्ची ने अपने पिता पर भी आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता घर पर उसे बीड़ी-सिगरेट से जलाते हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही केंद्रीय महिला आयोग (CWC) ने पुलिस को लेटर लिखकर बच्ची के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है।

पूछताछ करने पर बच्ची ने बताई कहानी

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, 10 साल की बच्ची गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली है और उसे 18 दिसंबर को CWC की मदद से जयपुर से गाजियाबाद लाया गया था। यहां उसे करीब 3 महीने तक बाल गृह में रखा गया और उसके परिवार की तलाश की गई। खबर के मुताबिक, जब बच्ची का पिता उसे लेने पहुंचा तो वो बच्ची अपने पिता को देखकर रोने लगी। इसके बाद CWC की एक मेंबर ने बच्ची से अकेले में पूछताछ की तो उसने पूरी आपबीती बताई। CWC ने मीडिया को बताया कि बच्ची ने उन्हें बताया कि उसके साथ माता-पिता किस तरह परेशान करते थे। उसकी सौतेली मां उसे कितना टॉर्चर करती थी।

67 के मौलाना ने 9 साल की बच्ची से किया रेप, चिल्लाए न इसलिए मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

मां ने 5 बार बेचा, पिता ने सिगरेट से जलाया

CWC ने बच्ची का बयान लेकर बताया कि उसकी सौतेली मां ने उसे 5 बार अलग-अलग लोगों को बेचा। बच्ची उन लोगों को जानती भी नहीं थी और वो लोग उससे भीख मंगवाने के साथ-साथ उसका यौन शोषण भी करते थे। जब आस-पड़ोस के लोग बच्ची के गायब होने की जानकारी पुलिस को देता था, तो उसकी मां बच्ची को वापस घर ले आती थी। बच्ची ने अपने बयान में कहा कि उसे 1 साल पहले राजस्थान में बेचा गया था। उसके बाद जब वो घर पर आई तो उसके पिता ने उसके शरीर को सिगरेट-बीड़ी से जला दिया। उसने बताया कि 5 महीने पहले ही उसकी मां ने किसी दूसरी जगह ले जाकर दूसरे अनजान शख्स को बेच दिया था। 

तस्करी का हो सकता है मामला : CWC

CWC की मेंबर शालिनी सिंह ने अखबार को बताया कि बच्ची ने अपने बयान में कहा है कि उसकी सौतेली मां ने उसे कई बार बेचा और पिता ने सिगरेट से जलाया। जिसे देखते हुए ये मामला ट्रेफिकिंग का भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को लेटक लिखकर बच्ची के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा गया है। इसके साथ ही इस मामले में और भी कई विभागों को लेटर लिखा जाएगा।

10th बोर्ड एग्जाम में पास कराने का झांसा देकर प्रिंसिपल ने स्टूडेंट से किया रेप

60 साल का पिता, 25 की मां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 साल की मासूम के पिता की उम्र 60 साल है और उसकी मां 25 साल की है। बताया जा रहा है कि 4 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने एक 21 साल की लड़की से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही बच्ची की सौतेली मां ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। 

Similar News