मुंबई में भगदड़ से 22 की मौत, 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

मुंबई में भगदड़ से 22 की मौत, 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-29 06:55 GMT
मुंबई में भगदड़ से 22 की मौत, 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई है। 39 लोग घायल है जिसमें से 20 की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9:30 बजे के करीब एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर अफवाह मची कि शॉर्ट सर्किट हो गया है जिसके बाद लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आज छुट्टी का दिन होने के कारण ब्रिज पर काफी भीड़ भी थी। बताया जा रहा है कि एलफिस्टन रेलवे ब्रिज का इस्तेमाल यात्री सेंट्रल लाइन से वेस्ट लाइन पर जाने के लिए करते हैं। मुंबई में बारिश के चलते ट्रेने लेट चल रही थी लेकिन इस हादसे के वक्त प्लेटफॉर्म पर अचानक से ट्रेन पहुंच गई। इसके बाद पुल से जुड़ा हुआ एक शेड गिर गया। जिसकी वजह से भगदड़ मच गई।

मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि इस पुल का इस्तेमाल लोग बड़ी संख्या में करते हैं और उस समय पुल के दोनों तरफ ट्रेन एक साथ प्लेटफॉर्म पर आ गई थी जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई में भगदड़ की वजह से अपना जीवन खो चुके सभी लोगों के प्रति मेरी सबसे गहरी संवेदना है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। पीएम ने आगे लिखा कि मुंबई में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मुंबई में हैं।

रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे की जांच के लिए वेस्टर्न रेलने के चीफ सेफ्टी ऑफिसर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई 

 

10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख व घायलों का इलाज सरकार द्वारा करने की घोषणा की है। वहीं पीयूष गोयल ने भी रेलवे की तरफ से 5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।

 

 

 

 

Similar News