नागपुर के 15 वर्षीय वेदांत को 33 लाख की नौकरी का ऑफर

लॉकडाउन में सीखी कोडिंग, स्पर्धा में 1000 को पछाड़ा नागपुर के 15 वर्षीय वेदांत को 33 लाख की नौकरी का ऑफर

Anita Peddulwar
Update: 2022-07-26 07:14 GMT
नागपुर के 15 वर्षीय वेदांत को 33 लाख की नौकरी का ऑफर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के रमणा मारुति निवासी 15 वर्षीय वेदांत को अमेरिका की एक नामी कंपनी से 33 लाख रुपए की नौकरी का ऑफर प्राप्त हुआ है। वेदांत ने लॉकडाउन काल में यू-ट्यूब पर कोडिंग सीखी और एक ऑनलाइन वेब डेवलपमेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उसने दो दिन में 2066 पंक्तियों की कोडिंग कर करीब 1000 प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ दिया। इससे प्रभावित होकर कंपनी ने उसे नौकरी की पेशकश की, लेकिन जब पता चला कि वेदांत की उम्र अभी बहुत कम है, तो कंपनी ने अपना ऑफर वापस ले लिया। कंपनी ने वेदांत को अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद दोबारा उनसे संपर्क करने को कहा है। वेदांत 10वीं कक्षा का छात्र है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन काल में अपनी मां के पुराने लैपटॉप पर यू-ट्यूब ट्यूटोरियल देख कर कोडिंग सीखी। उसे इंस्टाग्राम पर प्रतियोगिता की जानकारी मिली। वेदांत के पिता राजेश और मां अश्विनी इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक हैं।
 

Tags:    

Similar News