सांस्कृतिक महोत्सव: दिल्ली में तीन दिवसीय उड़ान उत्सव का आगाज

सांस्कृतिक महोत्सव: दिल्ली में तीन दिवसीय उड़ान उत्सव का आगाज

IANS News
Update: 2020-03-04 09:30 GMT
सांस्कृतिक महोत्सव: दिल्ली में तीन दिवसीय उड़ान उत्सव का आगाज
हाईलाइट
  • दिल्ली में 3 दिवसीय उड़ान उत्सव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सांस्कृतिक महोत्सवों के सफल संस्करणों की एक श्रंखला के बाद, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उभरती प्रतिभाओं के लिए एक मंच, उड़ान को पेश किया जा रहा है। इसके पांचवें युवा महोत्सव का आयोजन यहां चार से छह मार्च तक किया जाएगा।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में आयोजित इस उत्सव में 3,000 से अधिक कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन प्रतियोगिताओं के माध्यम से होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में डिजिटल वर्ल्ड-पुराना बनाम नया, जय जवान-जय किसान, नारीत्व का जश्न और प्रेरणादायक विस्मृत नायक जैसे चार प्रमुख विषय होंगे।

 

Tags:    

Similar News