झारखंड में 7 युवक सोन नदी में डूबे

झारखंड में 7 युवक सोन नदी में डूबे

IANS News
Update: 2020-05-16 14:00 GMT
झारखंड में 7 युवक सोन नदी में डूबे

रांची, 16 मई (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले में शनिवार को एक नदी में सात युवक डूब गए।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कांडी पुलिस थाने के डमरसोटा गांव में उस समय घटी, जब ये युवक सोन नदी में नहाने गए थे।

इसी दौरान एक युवक डूबने लगा तो उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन बचाने की कोशिश में सभी डूब गए।

मृत युवकों की पहचान अश्विनी चौबे(25), अंकित मिश्रा(22), राजन दूबे(24), सुशील मिश्रा(24), नीरज मिश्रा(22), अशोक मिश्रा(29) और ब्रजेश सिंह(27) के रूप में हुई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News