गंगा नदी में डूबने से 8 बच्चों और एक महिला की मौत

गंगा नदी में डूबने से 8 बच्चों और एक महिला की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-05 11:45 GMT
गंगा नदी में डूबने से 8 बच्चों और एक महिला की मौत

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना के पास गंगा नदी में नहाने गए बच्चे को बचाने के चक्कर में 8 बच्चों समेत 9 लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं दो लोगों की तलाश अब भी जारी है। यह हादसा रविवार को फतुहा से सटे मस्ताना घाट पर हुआ। मृतकों में एक महिला जबकि जबकि आठ बच्चे शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने राहत दल की मदद से नौ लोगों के शव बरामद कर लिए हैं।

 

जानकारी के अनुसार सभी लोग कार्तिक पूर्णिमा के बाद गंगा किनारे पिकनिक के लिये गये थे। इसी दौरान नहाने के लिए गया एक बच्चा गंगा नदी में डूबने लगा, जिसे बचाने के क्रम में एक-एक कर के 11 लोग गंगा नदी में डूब गये। जिसमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 की तलाश जारी है। घटनास्थल वैशाली जिले के राघोपुर इलाके से नजदीक ही बताया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस हादसे में अब तक 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फतुहा थानाध्यक्ष नसीम अहमद भी पहुंचे. मृतकों में नोहटा निवासी शंकर यादव की पत्नी और उसका और उसके भाई बिहारी यादव के बच्चे बताये जा रहे हैं। मृतकों में शंकर यादव की पत्नी रंजू देवी, बेटी छोटी कुमारी, बिहारी यादव के दो बेटे गौतम कुमार, गौरव कुमार, रामबली यादव की बेटी कजली कुमारी, अरुण कुमार की बेटी आरती कुमारी, भोला यादव का बेटा सा‍हिल कुमार शामिल हैं।

Similar News