कांवड़ियों पर आसमान से फूल बरसाने वाले ADG की सफाई, धार्मिक रंग ना दिया जाए

कांवड़ियों पर आसमान से फूल बरसाने वाले ADG की सफाई, धार्मिक रंग ना दिया जाए

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-09 06:28 GMT
हाईलाइट
  • कहर बरपा रहे कांवड़ियों पर पुलिस की पुष्प वर्षा।
  • एडीजी प्रशान्त कुमार ने दी सफाई।
  • धार्मिक आयोजन हो रहे हिंसा में तब्दील।

डिजिटल डेस्क, मेरठ। कांवड़ियों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने वाले मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने सफाई पेश की है। बुधवार को आसमान से फूल बरसाने का वीडियो वायरल होने के बाद से मेरठ पुलिस और प्रशासन सवालों के घेरे में है। सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या कांवड़ियों पर फूल बरसाना पुलिस का काम है। जिस हैलीकॉप्टर से एडीजी प्रशांत कुमार ने फूल बरसाए, उसमें मेरठ कमिश्नर अनिता मेश्राम भी बैठी थीं। मामला मीडिया में सुर्खियों में आने पर एडीजी ने सफाई देते हुए कहा है कि इस मामले को धार्मिक रंग न दिया जाए।

 

#WATCH Additional Director General of Uttar Pradesh Police (Meerut Zone) Prashant Kumar showered rose petals on Kanwariyas from a helicopter yesterday pic.twitter.com/SvHH64DGxr

 

 

एडीजी प्रशान्त कुमार ने दी सफाई
मामले को तूल पकड़ता देख एडीजी प्रशान्त कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि इस मामले को धार्मिक रंग न दिया जाए। शासन हर धर्म की इज्जत करता है। फूलों का उपयोग लोगों का स्वागत करने के लिए किया गया था।  
 

 


धर्मिक आयोजन हिंसा में तब्दील
आस्था और धर्म के नाम पर निकाली जाने वाली कांवड़ यात्राओं के दौरान हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। धार्मिक आयोजन हिंसा में तब्दील होते नजर आरहे हैं।  दिल्ली के बाद यूपी के बुलंदशहर में भी कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़ोन के एडीजी प्रशान्त कुमार, मेरठ एसपी अनीता मेश्राम समेत पुलिस के आला अफसर कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से फूल बरसाते नजर आये। इसका वीडियो एडीजी मेरठ ज़ोन के ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया गया।

 

Similar News