वैष्णो देवी के बाद एक और बड़ा हादसा, पहाड़ खिसकने से दबे 10 वाहन, अब तक 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एक और बुरी खबर  वैष्णो देवी के बाद एक और बड़ा हादसा, पहाड़ खिसकने से दबे 10 वाहन, अब तक 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Juhi Verma
Update: 2022-01-01 08:19 GMT
वैष्णो देवी के बाद एक और बड़ा हादसा, पहाड़ खिसकने से दबे 10 वाहन, अब तक 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, भिवानी। नए साल की शुरूआत बड़े हादसों के साथ हुई है। वैष्णो देवी के बाद अब भिवानी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां पहाड़ दहकने से तकरीबन 10 वाहन दब गए हैं. जबकि 15 से 20 लोगों के दबे होने की आशंका भी है। अब तक तीन लोगों को मलबे के नीचे से निकाला जा चुका है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। अब भी मलबे के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका है। जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

घटना डाडम खनन क्षेत्र की है। जहां पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया। हादसा होने के बाद से राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि यहां खनन के लिए उपयोग की जाने वाली पोपलैंड मशीनें भी मलबे में दबी हो सकती है. अब तक हादसे के कारणों का पता न हीं चल सका है। प्रशासन इस आंकलन में जुटा है कि हादसा खुद ब खुद हुआ या फिर किसी धमाके बाद पहाड़ दरका है।
जिस इलाके में हादसा हुआ है वहां बहुत सालों से खनन का काम जारी है। हालांकि प्रदूषण बढ़ने के बाद एजीटी ने दो महीने के लिए खनन कार्यों पर रोक लगा दी थी। रोक खत्म होने के बाद शुक्रवार से ही यहां दोबारा खनन का काम शुरू हुआ था। 
 

Tags:    

Similar News