आगरा याद कर रहा नेहरू व आइजनहावर के दौरे को

आगरा याद कर रहा नेहरू व आइजनहावर के दौरे को

IANS News
Update: 2020-02-23 12:31 GMT
आगरा याद कर रहा नेहरू व आइजनहावर के दौरे को
हाईलाइट
  • आगरा याद कर रहा नेहरू व आइजनहावर के दौरे को

आगरा, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर आगरा सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है, यहां के लोग पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ 34वें अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर की वर्ष 1959 की यात्रा को याद कर रहे हैं।

खुली कार में नेहरू के साथ ताजमहल की ओर जाते राष्ट्रपति आइजनहावर की एक दुर्लभ तस्वीर आईएएनएस को मिली है। शहर में वर्ष 1937 में स्थापित फाइन आर्ट्स स्टूडियो ने तस्वीर को क्लिक किया था।

फाइन आर्ट्स स्टूडियो के मालिक सुरेंद्र शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, हमारे पहले प्रधानमंत्री के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति की यह तस्वीर मेरे अंकल ने क्लिक की थी।

तत्कालीन राष्ट्रपति के दौरे को याद करते हुए शर्मा ने कहा, मेरे अंकल ने अमेरिका से फोटोग्राफी का कोर्स करने के बाद स्वतंत्रता से पहले स्टूडियो की स्थापना की थी। जब नेहरू जी आइजनहावर के साथ यहां खुली कार में बैठकर आए, तब तस्वीर ली गई थी और मैं उस समय बहुत छोटा था।

उन्होंने कहा कि गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत-सत्कार के लिए एमजी रोड के दोनों तरफ उस वक्त छोटे बच्चे हाथों में झंड़े लेकर खड़े थे।

शर्मा ने यह भी बताया कि आइजनहावर ने अपनी 1959 की भारत यात्रा के दौरान कृषि कॉलेज का भी दौरा किया था। उन्होंने कहा कि उसके बाद से चीजें काफी बदल गई हैं।

शर्मा ने कहा, पहले मेहमान आगरा स्थित सर्किट हाउस आया करते थे और ताजमहल ठीक इसके आगे है। कई बार मेहमान ताजमहल का दीदार करने के लिए यहां आए। लेकिन नेहरूजी राष्ट्रपति आइजनहावर को खुली कार में बैठाकर ऐतिहासिक स्मारक को दिखाने के लिए लाए।

शर्मा ने आगरा में आए अन्य गणमान्य व्यक्तियों की तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ, नेपाल के महाराज महेंद्र वीर विक्रम शाहदेव और कई अन्य लोगों की तस्वीरें दिखाईं।

Tags:    

Similar News