अहमदाबाद : JNU हिंसा के विरोध में प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े NSUI और ABVP के कार्यकर्ता

अहमदाबाद : JNU हिंसा के विरोध में प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े NSUI और ABVP के कार्यकर्ता

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-07 07:58 GMT
हाईलाइट
  • ABVP कार्यालय के बाहर NSUI का प्रदर्शन
  • JNU हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी
  • एनएसयूआई और एबीवीपी में चले पत्थर लाठी

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हुई हिंसा पूरे देश में आग की तरह फैल गई है। जगह- जगह JNU हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद शहर में प्रदर्शन के दौरान ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 

ABVP और एनएसयूआई में भिड़त
दरअसल, एबीवीपी कार्यालय के बाहर जेएनयू में हुई हिंसा को लेकर NSUI के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच ABVP कार्यकर्ता वहां पहुंचे। इसके बाद दोनों संगठन के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए। एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पत्थर लाठी चलीं। जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल हुए है। 

यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि, रविवार को कुछ नकाबोश बदमाशों ने जेएनयू कैंपस में छात्रों समेत शिक्षकों पर हमला किया था। इस हिंसा में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत करीब 28 लोग घायल हुए है। जिसके बाद जेएनयू हिंसा के विरोध में कई छात्र संगठन उतरे और जेएनयू के पीड़ित छात्रों का समर्थन किया था।

Tags:    

Similar News