पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में भर्ती

पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में भर्ती

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-29 18:23 GMT
पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पूर्व रक्षामंत्री ए। के। एंटनी को बुधवार को अचानक अस्वस्थ होने पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक ब्रेन हेमरेज हुआ है। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता को बुधवार दोपहर आरएमएल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, उनको हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ है।

76 वर्षीय एंटनी यूपीए सरकार में रक्षामंत्री के अलावा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। केरल से आने वाले एंटनी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं।

Similar News