हरियाणा चुनाव: 3D के सिद्धांत पर चलती थी कांग्रेस की सरकार

हरियाणा चुनाव: 3D के सिद्धांत पर चलती थी कांग्रेस की सरकार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-16 13:19 GMT
हरियाणा चुनाव: 3D के सिद्धांत पर चलती थी कांग्रेस की सरकार

डिजिटल डेस्क, झज्जर। कांग्रेस की सरकार 3D के सिद्धांत पर चलती थी। D- दरबारियों की सरकार, D- दामाद की सरकार, D- दामाद के दलालों की सरकार। वहीं भाजपा के 3D हैं। D- डेवलपमेंट, D- डेवलपमेंट और D- डेवलपमेंट। यह कहना है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का। वे बुधवार को झज्जर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 21 तारीख को हरियाणा की जनता तय करने वाली है कि राज्य में किस पार्टी की सरकार रहेगी। एक ओर मोदी जी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली वाली भाजपा है। दूसरी ओर दरबारियों और दलालों से भरी कांग्रेस पार्टी है। आपने तय करना है कि मौका किसे देना है।

शाह ने आगे कहा कि 70 साल से कई सरकारें आईं और गईं, कई प्रधानमंत्री आए और गए, लेकिन किसी ने अनुच्छेद 370 को हटाने की हिम्मत नहीं की।आप  सबने 300 से ज्यादा सीटें जिताकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और पहले ही सत्र में मोदीजी ने अनुच्छेद-370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का काम किया। 370 के कारण पाकिस्तान कश्मीर के युवाओं को गुमराह करता था। उनके हाथ में हथियार पकड़ता था।

आतंकवाद का दौर ऐसा चला कि कांग्रेस के शासन में 90 से लेकर आज तक 40 हजार से ज्यादा लोग आतंकवाद की भेट चढ़ गए, लेकिन धारा-370 कांग्रेस नहीं हटाती थी। मोदी जी ने धारा-370 को हटा​ दिया और एक कठोर संदेश भेजा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, अब आतंकवाद का नामोनिशान इस देश के अंदर हम नहीं रहने देंगे।

उन्होंने देश में घुसपैठियों मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, 370 हटाने का, NRC का, सभी का विरोध करती है। कांग्रेस पार्टी के नेता कहते हैं कि घुसपैठियों को देश से क्यों निकाला जा रहा है। ये चाहे कितना भी विरोध करें, देश से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकाला जाएगा।

हरियाणा में 10 लाख किसानों का ब्याज माफ किया। मुआवजे की रकम को 7,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए प्रति एकड़ किया। 5 साल में 3600 करोड़ का मुआवजा दिया। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हरियाणा को नंबर एक का राज्य बनाया। पहले कोई भी मुख्यमंत्री आता था तो वो अपने ही जिले का विकास करता था। मनोहर लाल जी ने पूरे हरियाणा का विकास किया है।

Tags:    

Similar News