नाबालिग लड़की ने लड़का बनकर 3 लड़कियों से रचाई शादी, ऐसे खुला भेद

नाबालिग लड़की ने लड़का बनकर 3 लड़कियों से रचाई शादी, ऐसे खुला भेद

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-27 13:38 GMT
नाबालिग लड़की ने लड़का बनकर 3 लड़कियों से रचाई शादी, ऐसे खुला भेद

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। झूठ बोलकर शादी रचाने वाले कईं किस्से आपने देखे, सुने और पढ़े होंगे। ऐसा ही एक किस्सा आंध्रप्रदेश से सामने आया है लेकिन यह आमतौर पर सुने जाने वाले किस्सों से कुछ हटकर है। इस किस्से में एक लड़की ने ही लड़का बनकर तीन लड़कियों से शादी रचाई है। अजीब बात यह कि धोखा देने वाली लड़की अभी नाबालिग ही है। पढ़कर हैरानी तो होगी ही लेकिन यह हैरान कर देने वाला ही सच है। राज्य में कडप्पा जिले के जम्मलामाडगुडु में यह वाकया सामने आया है। यहां एक लड़की ने एक दूसरी लड़की की तीसरी पत्नी होने का दावा किया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की की तीसरी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में लड़की ने कहा कि धोखा देकर एक लड़की ने उसके साथ ब्याह रचाया है। पुलिस ने बताया कि इतिका लापाडु गांव की रहने वाली एक लड़की ने लड़का बनकर पीड़िता से शादी रचाई। पुलिस ने बताया, "इतिका लापाडु गांव की रहने वाली लड़की हमेशा से ही लड़के जैसा हुलिया बनाकर रहती थी। उसने धोखा देकर अपने साथ मील में काम करने वाली लड़की से पहले दोस्ती बढ़ाई और फिर उससे शादी कर ली। शादी के 2 महीने बाद पत्नी को सबकुछ पता लग गया कि उसने लड़के से नहीं बल्कि एक लड़की से शादी की है।"

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो मालूम चला कि वह पहले भी 2 लड़कियों को इसी तरह फंसा चुकी है। वह 2 लड़कियों से भी शादी कर चुकी थी और दोनों लड़कियों से शादी करने के लिए उसने यही तरीका अपनाया था। इतना ही नहीं थोड़े-थोड़े दिन तक वह सबके साथ रही भी। लेकिन जैसे-जैसे लड़कियों को पता चलता गया कि उन्होंने एक लड़के से शादी रचाई है, वे उसे छोड़ गई। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
 

Similar News