भाजपा की एक और सांसद ने कांग्रेस पर सदन में मारपीट का आरोप लगाया

भाजपा की एक और सांसद ने कांग्रेस पर सदन में मारपीट का आरोप लगाया

IANS News
Update: 2020-03-03 14:31 GMT
भाजपा की एक और सांसद ने कांग्रेस पर सदन में मारपीट का आरोप लगाया
हाईलाइट
  • भाजपा की एक और सांसद ने कांग्रेस पर सदन में मारपीट का आरोप लगाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद संगीता कुमारी सिंह देव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दो महिला कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान उनके साथ मारपीट की। इसके बाद सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

उन्होंने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से संसद में हूं। मैंने कभी भी इस तरह का उद्दंड व्यवहार नहीं देखा।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी की महिला सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और वह लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष इस विषय को उठाएंगी।

लोकसभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने दिल्ली में पिछले दिनों हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए भारी हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस की ओर से राम्या हरिदास ने भाजपा महिला सांसदों द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया था।

 

Tags:    

Similar News